प्रयागराज में अब मास्क नहीं लगाने पर पांच कांग्रेसियों पर जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव के बाद कांग्रेसियों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया था। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस सभासद अल्पना निषाद, हसीब अहमद, कल्याणी निषाद, मीरा देवी और मुमताज अंसारी पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करना और मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाया गया है।
कल्पना निषाद और हसीब अहमद को एसपी सिटी कार्यालय में तीन दिन के अंदर उपस्थित होकर जवाब देने को कहा गया है। बता दें कि एक दिन पूर्व ही शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और भाजपा के दो पार्षदों पर भी मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाया गया था।