विवेक हत्याकांड: सना और कल्पना के साथ घटनास्थल पर पहुंची एसआईटी, क्रिएट किया क्राइम सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक तिवारी हत्याकांड में मंगलवार को स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने इस हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद सना की मदद से क्राइम सीन क्रिएट कर जरूर साक्ष्य इकट्ठा किए। मौके पर विवेक की पत्नी कल्पना भी मौजूद रहीं।
सना ने अपने बयान के मुताबिक पुलिसकर्मियों की लोकेशन, उनकी बाइक, विवेक की कार और गोली चलाने वाले सिपाही की स्थिति की पूरी जानकारी दी। अधिकारियों ने सना के बताये गए हालात के मुताबिक मोहरों को स्थापित कर पूरा क्राइम सीन क्रिएट किया। यही नहीं सिपाही को पिस्टल तानकार शूट करने की स्थिति में खड़ा करके उस दूरी को मापने का भी प्रयास किया गया, जहां से विवेक को गोली मारी गई।
उन्होंने कहा कि पुलिस के सिद्धातों, उसकी कार्यशैली को लेकर सवाल खड़ा करती है इसीलिए मैं सच्चाई जानना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिसिंग में कहां खोट रह गई, पक्ष-प्रतिपक्ष दोनों की बात जानकर सच्चाई सामने आ जाए, यही मेरा और पूरी पुलिस व्यवस्था का उद्देश्य है।
ठाकुर ने कहा कि पूरी पुलिस फोर्स के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। घटना से सीख लेकर हम पुलिसिंग को और बेहतर कैसे कर सकते हैं, ये हमारा दायित्व है। इसमें योगदान देने के लिए मैं भी यहां हूं इसके पहले हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद सना से पुलिस टीम ने पूछताछ की। घटना के विवेचक इंस्पेक्टर महानगर ने सना के बयान दर्जकर लिए हैं।