फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police surprised allegations of father daughter beaten up for asking for bread in in-laws' house Firozabad

Firozabad: ससुराल में रोटी मांगने पर बेटी की होती थी पिटाई, पिता के आरोप सुन पुलिस भी हैरान

Tue, 13 Sep 2022 07:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 07:56 PM IST
सार

पिता ने बेटी के साथ ससुराल में हुए अत्याचारों की कहानी बयां की, तो पुलिस भी हैरान रह गई। पिता ने कहा कि यदि बेटी को खाना दिया जाता और इलाज कराया जाता, तो उसकी मौत नहीं होती।

विज्ञापन
police surprised allegations of father daughter beaten up for asking for bread in in-laws' house Firozabad
जिला अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता की बीमारी की वजह से मौत हो गई, जिसके बाद मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर उपचार न कराने और मारपीट करने की बात कही। साथ ही उसने बताया कि बेटी को खाना मांगने पर पिटाई मिलती थी। यदि उसे समय पर खाना दिया जाता और इलाज कराया जाता, तो शायद आज उसकी बेटी जिंदा होती। पिता के आरोपों के बाद पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


एका थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी शशि (28) की सोमवार रात मौत हो गई। सूचना पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर उपचार न कराने और मारपीट का आरोप लगाया है। मैनपुरी जिले के गांव रैपुरा थाना कुर्रा निवासी हुकुम सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पिछले चार माह से बीमार चल रही थी। एक माह उन्होंने उपचार कराया, जिसके बाद बेटी शशि को उसकी ससुराल छोड़ गए थे। शशि का ससुराल वालों ने उपचार नहीं कराया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वे बेटी से मिलने के लिए उसकी ससुराल आए थे। तब बेटी ने बताया कि ससुराल वाले उसको भूख लगने पर रोटी नहीं देते। रोटी मांगने पर उसकी पिटाई की जाती है। शशि की शादी पांच साल पहले सोनू के साथ की थी। शशि के तीन बच्चे थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। वर्तमान में उसकी ढाई साल की एक बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि यदि बेटी को समय से खाना देने के साथ ही उपचार कराया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं थानाध्यक्ष एका संजीव दुबे का कहना है कि महिला बीमार चल रही थी। उसकी मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed