फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police investigated one crore mobiles for clue of rss leader jagdish gagneja murderers, but in vain

गगनेजा मर्डर केसः सुराग ढूंढने को पुलिस ने किया था ये काम, फिर भी हाथ खाली

Fri, 20 Jan 2017 06:01 PM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
police investigated one crore mobiles for clue of rss leader jagdish gagneja murderers, but in vain
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा की हत्या का सुराग ढूंढते हुए पंजाब पुलिस ने एक बहुत बड़ा काम किया था, लेकिन हाथ खाली ही रहे। पुलिस ने हत्यारोपियों का पता लगाने के लिए एक करोड़ मोबाइल कॉल खंगाल दिए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। पिछले दिनों लुधियाना में एक अन्य हिंदू नेता अमित कुमार की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि गगनेजा और अमित की हत्या में अपराधियों ने एक जैसे तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। इसे देखते हुए जांच टीम अमित कुमार हत्याकांड में घटनास्थल के करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने के साथ ही उक्त क्षेत्र में घटना के समय एक्टिव मोबाइल फोनों की करीब दस हजार कॉल्स की जांच कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, गगनेजा हत्याकांड में अपराधियों का पता नहीं लगा पाने के बाद इस मामले की जांच सीबीआई के सुपुर्द कर दी गई है और छह महीने से सीबीआई भी इस मामले में अब तक कुछ कर नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि गगनेजा हत्याकांड केअलावा माता चंद कौर की हत्या के मामले सीबीआई को इसलिए भी सौंपे गए क्योंकि पंजाब सरकार प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान इन हत्याओं को विपक्ष द्वारा मुद्दा बना लिए जाने की आशंका थी, लेकिन इन हत्याओं के बाद हिंदू नेता अमित कुमार की हत्या ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर पंजाब सरकार को फिर से कठघरे में खड़ा कर दिया है।

हिन्दू नेता अमित कुमार मर्डर भी गगनेजा केस से जुड़ा

police investigated one crore mobiles for clue of rss leader jagdish gagneja murderers, but in vain
लुधियाना में हिन्दू नेता की गोलियां मारकर हत्या
अमित कुमार हत्याकांड की जांच कर रही टीमें इस बात को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही हैं कि गगनेजा और अमित की हत्या का तरीका मेल खा रहा है।

जिस तरह आरएसएस नेता गगनेजा की हत्या को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर की थी, ठीक उसी तरह दो बाइक सवारों ने भी अमित कुमार की हत्या को अंजाम दिया था। इस बीच, पटियाला की श्री हिंदू तख्त संस्था ने आरोप लगाया है कि अमित कुमार श्री हिंदू तख्त के वरिष्ठ प्रचारक थे और कट्टरपंथियों की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही थीं।

तख्त के प्रचारक राजेश केहर, राज पासी और नीरज चोपड़ा का कहना है कि अमित कुमार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए श्री हिंदू तख्त ने पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखा था, जिस पर डीजीपी ने लुधियाना के कमिश्नर को अमित कुमार को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद कमिश्नर ने अमित कुमार को सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई और वे आतंकियों की गोली का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed