{"_id":"57016cc24f1c1b5c25c813e5","slug":"one-woman-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से महिला की मौत
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। महिला की कार के साथ टक्कर के कारण मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने महिला को जिला अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ी सत्तर वर्षीय रत्नों देवी को कार पीबी10-0250 ने टक्कर मार दी और चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय लोगों ने महिला को फौरन जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। डाक्टरों ने गंभीर अवस्था में आई महिला का फौरन इलाज शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन