{"_id":"573b2b0b4f1c1b644eac7c7f","slug":"old-lady-died-just-after-her-husband-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Updated Wed, 18 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पति की मृत्यु के कुछ ही मिनट बाद पत्नी ने भी प्राण त्याग दिए।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सिरमौर के ददाहू इलाके के धारटीधार में एक बुजुर्ग महिला अपने पति की मृत्यु का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। पति की मृत्यु के कुछ ही मिनट बाद पत्नी ने भी प्राण त्याग दिए। दंपति की मृत्यु के बाद इलाके में मातम का माहौल है। मंगलवार को दंपति का रीति रिवाज के अनुसार दाह-संस्कार किया गया।
विज्ञापन
धारटीधार क्षेत्र की छछेती पंचायत में मंगल की सुबह छछेती पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेम पाल के पिता जगमोहन की मृत्यु हो गई। वह 77 वर्ष के थे। अचानक ह्दय गति रुकने से हुई इस मृत्यु के दो घंटे बाद प्रेम पाल की माता शसीला देवी (73) का भी देहांत हो गया। दंपति की एक साथ हुई मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
छछेती पंचायत के प्रधान सतपाल, मालगी पंचायत की प्रधान सीमा देवी, धारटीधार जोन अध्यक्ष रामरतन चौहान व अरुण ठाकुर ने वृद्ध दंपति की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मंगलवार सुबह पति-पत्नी धारटीधार स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए और दंपति को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन