फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   now Court ruling will determine the future of apna dal

अदालत के फैसले से तय होगा अपना दल का भविष्य

Wed, 14 Dec 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 14 Dec 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
now Court ruling will determine the future of apna dal
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दल प्रत्याशी उतारेगा कि नहीं, प्रत्याशी किस चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगा? यह सब अब उच्च न्यायालय के आदेश पर तय होगा। इतना ही नहीं वास्तविक अपना दल के रूप में कमान किसके हाथ होगी यह फैसला भी कोर्ट के आदेश पर टिका है। न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन


अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला कौन करेगा यह भी हाईकोर्ट ही बताएगा। फिलहाल इलाहाबाद निवासी जवाहर पटेल ने अपना दल (सोनेलाल) नाम से पार्टी बनाई है, जिसे निर्वाचन आयोग ने मान्यता दे दी है।
विज्ञापन


अपना दल नेता और सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल ने इसे चुनौती दी है। उन्होंने हाईकोर्ट में भी केस दर्ज किया है। इसका निर्णय भी सुरक्षित है। पार्टी नेता पल्लवी पटेल ने कहा कि हम कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। कहा कि अपना दल (सोनेलाल) के पीछे अनुप्रिया पटेल का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अपना दल अनुप्रिया गुट के नेता बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला अपना दल का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हर तीन वर्ष पर होता है लेकिन कृष्णा पटेल ने वर्ष 2009 के बाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं कराया। वर्ष 2015 के फरवरी में दल के सक्रिय सदस्यों ने अनुप्रिया पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था। 

हमारा ध्यान अभी हाईकोर्ट के आने वाले फैसले पर है। कोर्ट का निर्णय आने पर ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
- अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed