फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   mostly houses demolished in jannu

जाननू के ज्यादातर घर जमींदोज

Wed, 28 Sep 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलावर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलावर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
mostly houses demolished in jannu
बारिश के कारण बिलावर के जाननू गांव में ध्वस्त हुआ कच्चा मकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मौसम की बेरुखी ने जाननू गांव में जमकर कहर बरपाया। गांव के ज्यादातर घर जमींदोज हो गए। बचे घर भी इतने क्षतिग्रस्त हो गए कि उनमें रहना खतरा से खाली नहीं है। हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। मंगलवार को प्रशासन ने गांव के बीस परिवारों को रहने के लिए टेंट उपलब्ध करवाए।

विज्ञापन


पीड़ितों का हाल जानने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन कर सरकार के पास भेजा रहा है। ताकि पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलवाया जा सके।
विज्ञापन


एसडीएम राजेश कुमार बसोत्रा, तहसीलदार विश्वजीत सिंह ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं और देखी। तसहीलदार विश्वजीत सिंह ने बताया कि भूस्खलन से गांव के पांच कच्चे मकान पूरी तरह से ढह गए हैं। जबकि अन्य मकानों को भारी क्षति हुई है। लिहाजा प्रशासन ने जिला रेड क्रास की मदद से गांव के बीस पीड़ित परिवारों को रहने के लिए टेंट उपलब्ध करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूस्खलन के कारण पंचायत बिलावर रूरल के वार्ड नंबर पांच जाननू गांव को भारी नुकसान पहुंचा है। कुल बीस कच्चे मकानों में से पांच पूरी तरह से ढह गए हैं। जबकि अन्य पंद्रह कच्चे मकानों को भारी क्षति पहुंची है। पक्के मकानों में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। जिन लोगों के मकान पुरी तरह से ढह गए हैं, वे दूसरों के घरों में शरण लिए हुए हैं। पीड़ितों ने सरकार से उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर प्लाट देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed