फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC elections 2022 Before last day of nomination Vijay Shivhare declared MLC candidate from Agra Firozabad seat

एमएलसी चुनाव 2022: नामांकन के अंतिम दिन से पहले भाजपा ने खोला पत्ता, विजय शिवहरे पर लगाया दांव

Sat, 19 Mar 2022 08:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 08:31 PM IST
सार

आगरा-फिरोजाबाद सीट से भाजपा से कई दिग्गज टिकट मांग रहे थे। शनिवार दोपहर बाद पार्टी ने 30 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन
MLC elections 2022 Before last day of nomination Vijay Shivhare declared MLC candidate from Agra Firozabad seat
विजय शिवहरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमएलसी चुनाव के लिए 21 मार्च सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। तीन पर्चे भरे जा चुके हैं। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 मार्च को नाम वापसी होगी। नौ अप्रैल को मतदान होगा। वहीं नामांकन के अंतिम दिन से पहले भाजपा ने आगरा-फिरोजाबाद से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे को आगरा-फिरोजाबाद सीट से एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है।  सोमवार को विजय शिवहरे कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगे। आगरा-फिरोजाबाद सीट से भाजपा से कई दिग्गज टिकट मांग रहे थे। शनिवार दोपहर बाद पार्टी ने 30 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। टिकट मिलने के बाद पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि यह टिकट मेरा नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का है। 

विज्ञापन

भाजपा और सपा के बीच मुकाबला 

एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला हो सकता है। 2016 से 2022 तक इस सीट पर सपा से दिलीप यादव निर्विरोध जीत कर विधान परिषद पहुंच चुके हैं। इस बार भाजपा भी निर्विरोध जीत के लिए रणनीति बना रही है। 2021 में हुए निकाय चुनावों में भाजपा से मंजू भदौरिया निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। इनके अलावा 15 से अधिक क्षेत्र प्रमुख व विभिन्न निकायों में भाजपा का संख्या बल अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम तारीख 21 मार्च 

आगरा व फिरोजाबाद की 25 निकायों के 3925 सदस्य स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य के एक पद के लिए मतदान करेंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि पहले नामांकन की समय सीमा 15 से 19 मार्च थी। 19 मार्च को स्थानीय अवकाश होने के कारण अंतिम तारीख 21 मार्च है। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक पर्चे भरे जाएंगे। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। आगरा की 16 निकायों में मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां कुल 2323 मतदाता हैं। 1421 पुरुष एवं 902 महिलाएं होंगी। फिरोजाबाद में नौ मतदेय स्थल हैं। जिनमें 1601 मतदाता हैं। 

अब तक तीन हुए नामांकन 

एमएलसी निर्वाचन के लिए सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह यादव व दो निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। कांग्रेस और बसपा ने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। स्थानीय प्राधिकारी चुनाव में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत व नगर निगम के सदस्य मतदाता होते हैं। विधान परिषद सदस्य के लिए एक स्थानीय प्राधिकारी का चुनाव करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed