फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ministry of external affairs mpassport seva police verification

अब जल्दी बनेगा पासपोर्ट, एप से होगी पुलिस वेरिफिकेशन

Mon, 21 Mar 2016 08:46 AM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 21 Mar 2016 08:46 AM IST
सार

  • एम-पासपोर्ट एप के जरिये होगी पुलिस वेरिफिकेशन
  • पासपोर्ट बनने में लगने वाला समय कम करने को शुरू की कवायद
  • ज्यादा भरोसेमंद भी होगी वेरिफिकेशन, सभी जिलों में पत्राचार शुरू
  • पुलिस वेरिफिकेशन को वर्तमान में लग रहे हैं औसतन 40 दिन
  • जेएंडके, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के 46 जिलों में लागू होना है एप

विज्ञापन
ministry of external affairs mpassport seva police verification
विदेश मंत्रालय ने कुछ समय पहले पुलिस वेरिफिकेशन के लिए एम-पासपोर्ट पुलिस एप लांच किया था।

विस्तार

पासपोर्ट बनने में लगने वाला समय कम करने और पुलिस वेरिफिकेशन को अंतिम छोर तक पेपरलेस करने के लिए गृह विभाग और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने कवायद शुरू की है। प्रदेश के सभी जिलों में एम-पासपोर्ट एप के जरिये पुलिस वेरिफिकेशन को पत्राचार शुरू हो गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि एप के जरिये पुलिस वेरिफिकेशन होने से समय के साथ वेरिफिकेशन भी ज्यादा भरोसेमंद होगी। विदेश मंत्रालय ने कुछ समय पहले पुलिस वेरिफिकेशन के लिए एम-पासपोर्ट पुलिस एप लांच किया था। इसका उद्देश्य यह था
विज्ञापन


कि फील्ड पर मौजूद वेरिफिकेशन करने वाले अधिकारी मौके पर ही पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट की फोटो खींचकर सिस्टम में डाल सकेंगे। इसकी बदौलत आवेदक के दस्तावेजों को डाउनलोड करने की समस्या नहीं रहेगी। वेरिफिकेशन की पूरी व्यवस्था पेपरलेस हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ 46 जिलों में बचा है एम-पासपोर्ट एप लागू होना

ministry of external affairs mpassport seva police verification
इस एप को हिमाचल में लांच करने के लिए गृह और पुलिस विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया है।

इसके अलावा वेरिफिकेशन में लगने वाला समय भी कम होगा। वर्तमान में पुलिस वेरिफिकेशन करने में प्रदेश पुलिस को औसतन 40 दिन लग रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 35 दिन का है। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश जैसे प्रदेशों में यह दो हफ्ते से भी कम समय में हो रहा है।

विदेश मंत्रालय द्वारा बनाए गए एम पासपोर्ट पुलिस एप देश के सिर्फ 46 जिलों में लागू होना बचा है। इनमें से बारह जिले हिमाचल के हैं, जहां यह लागू नहीं है। जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, महाराष्ट्र, पुडुचरी और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में लागू होना बचा है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रवीण मोहन सहाय कहते हैं कि इस एप को हिमाचल में लांच करने के लिए गृह और पुलिस विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। इस एप के इस्तेमाल से वेरिफिकेशन में काफी कमी आएगी। इससे लोगों को पासपोर्ट

आवेदक तक पहुंचाने में काफी कम समय लगेगा। एडीजीपी पुलिस मुख्यालय एपी सिद्दीकी ने कहा कि भौगोलिक परिस्थिति की वजह से वेरिफिकेशन में समय लगता था। उम्मीद है इससे समय की बचत भी होगी और पुलिस काम भी आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed