फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti and BJP changes ways in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में बदल रही है सियासी तस्वीर, महबूबा मुफ्ती और बीजेपी ने चुनी अलग राह

Mon, 31 Jul 2017 10:39 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Mon, 31 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti and BJP changes ways in jammu and kashmir
महबूबा मुफ्ती और अमित शाह - फोटो : file photo

रियासत सरकार में गठबंधन सहयोगी दलों पीडीपी और भाजपा में विभिन्न मुद्दों पर मतभेद गहराने से दोनों दलों के सुर अपना वोट बैंक बचाने की चिंता में बदलने लगे हैं। संविधान के अनुच्छेद 35ए में किसी तरह की छेड़छाड़ करने पर राज्य में तिरंगे की हिफाजत कोई भी नहीं कर पाने के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान के अलावा एनआईए जांच में नप रहे अलगाववादियों के मामले में पीडीपी की खामोशी से भाजपा नाराज है। वहीं पीडीपी अब कश्मीर केंद्रित सियासत की लाइन पर चल अपने मतदाताओं में जगह बनाए रखना चाहती है।

विज्ञापन

 
भाजपा और पीडीपी ने करीब ढाई सालों में गठबंधन धर्म पर चलते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया कि दोनों पार्टियों में वैचारिक मतभेदों के बावजूद गुड गवर्नेंस के एजेंडे पर गठबंधन हुआ है, लेकिन कश्मीर में बदल रहे हालात व नेकां के बढ़ रहे जनाधार खासतौर से श्रीनगर लोकसभा सीट से डा. फारूक अब्दुल्ला की जीत के बाद पीडीपी ने कश्मीर केंद्रित राजनीति के एजेंडे की अपनी लाइन पकड़ ली है। 
विज्ञापन


भाजपा ने मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी के माध्यम से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान पर सीधा निशाना करते हुए अनुच्छेद 35ए पर मुख्यमंत्री के बयान को राजनीतिक तौर पर गलत और सही स्थिति को बयान न करने वाला बताते हुए इस अनुच्छेद को रियासत के लिए नुकसानदायक बता दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चुनाव में अपने बलबूते सरकार बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा

mehbooba mufti and BJP changes ways in jammu and kashmir
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : फाइल फोटो

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है कि वह अगले विधानसभा चुनाव अपने बलबूते भाजपा की सरकार बने इसकी तैयारी में जीजान से जुट जाएं। 

वहीं, मुख्यमंत्री एवं पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती संविधान के अनुच्छेद 35ए में किसी तरह की छेड़छाड़ करने पर राज्य में तिरंगे की हिफाजत कोई भी नहीं कर पाने के अपने बयान पर अड़ी हुई है। नाम न छापने की तर्ज पर पीडीपी के नेताओं का कहना है कि महबूबा मुफ्ती कश्मीर में पतली होती जा रही पार्टी की हालत को मजबूत करने के लिए इस तरह के बयान को जारी रखना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed