फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man who was preparing for civil services exam commits suicide.

सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगा दी जान, एक दिन पहले पत्नी से हुआ था विवाद

Mon, 08 Jun 2020 01:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Jun 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
man who was preparing for civil services exam commits suicide.
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार के ग्रीनवुड अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में किराए पर रह रहे अभिजीत सिंह (34) ने रविवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक वह डिप्रेशन में रहता था। उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार बृजेश यादव के मुताबिक मूलरूप से गाजीपुर जिले के पतार निवासी गजेंद्र सिंह का बेटा अभिजीत ग्रीनवुड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1001 में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करता था। पिता गजेंद्र के मुताबिक अभिजीत इंडियन ओवरसीज बैंक में प्रबंधक के पद पर आजमगढ़ में तैनात था।
विज्ञापन


साथ ही सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। नौकरी के दौरान तैयारी में दिक्कत हुई तो उसने तीन साल पहले नौकरी छोड़ दी और लखनऊ में किराए का फ्लैट लेकर तैयारी करने लगा। उसकी शादी पांच साल पहले माधवी से हुई थी। चार साल का एक बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज के लिए छोड़ दी थी नौकरी

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह ग्रीनवुड अपार्टमेंट में रहने वाले विवेक राय ने अभिजीत के खुदकुशी करने की सूचना दी। विस्तार इलाके में ही उसके सगे चाचा बृजेश सिंह भी रहते हैं। पुलिस के मुताबिक सिविल सर्विसेज के लिए अभिजीत ने नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी। इसलिए वह काफी डिप्रेशन में था।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद उसे मायके छोड़कर आया था। रविवार सुबह वह रोज की तरह उठा और स्नान करने के बाद पूजा की। इसके कुछ देर बाद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed