{"_id":"5bfbfbfcbdec2241885d4a03","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-2018-amit-shah-road-show-at-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा के गढ़ को बचाने सड़कों पर उतरे शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा के गढ़ को बचाने सड़कों पर उतरे शाह
भाषा, इंदौर
Updated Mon, 26 Nov 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये प्रचार के अंतिम समय में सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को सूबे की आर्थिक राजधानी इंदौर में रोड शो किया। उन्होंने राज्य में लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतने की चुनौती से जूझ रही अपनी पार्टी के लिये मतदाताओं से समर्थन मांगा।
विज्ञापन
शाह यहां चिकमंगलूर चौराहे से रथ की शक्ल वाले भाजपा के विशेष वाहन पर सवार हुए। यह काफिला जुलूस के रूप में खातीपुरा, राजबाड़ा और सर्राफा बाजार समेत अलग-अलग वाणिज्यिक इलाकों से गुजरते हुए सीतलामाता कपड़ा बाजार में खत्म हुआ। ये इलाके शहर के दो विधानसभा क्षेत्रों-क्रमांक तीन और क्रमांक-चार का हिस्सा हैं। करीब दो घंटे चले रोड शो के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया।
विज्ञापन
भाजपा के स्थानीय उम्मीदवारों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह भी शाह के करीब तीन किलोमीटर लम्बे रोड शो में शामिल हुए। शाह ने प्रदेश में भाजपा के चुनावी "महा जनसम्पर्क अभियान" की शुरुआत भी इंदौर से ही छह अक्टूबर को थी। इंदौर सत्तारूढ़ भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। इसकी शहरी सीमा में विधानसभा की कुल पांच सीटें हैं। वर्ष 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पांचों सीटें जीती थीं।
विज्ञापन
बहरहाल, सत्ताविरोधी लहर को लेकर कांग्रेस के आरोपों के बीच शहर में बदले सियासी समीकरणों के कारण इस बार कांटे की चुनावी टक्कर है। इसके मद्देनजर सत्तारूढ़ भाजपा को अपना गढ़ बचाने के लिये एड़ी-चोटी का जोर लगाते देखा गया है। प्रदेश में चुनाव प्रचार मतदान के 48 घंटे पहले सोमवार शाम पांच बजे थम गया। राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवम्बर को मतदान होना है। मतों की गिनती 11 दिसंबर को की जाएगी।
