{"_id":"59ad1a314f1c1b08278b4f90","slug":"lucknow-metro-commercial-run-cm-yogi-congrats","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो में सफर से पहले सीएम योगी ने दी शहरवासियों को खास नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो में सफर से पहले सीएम योगी ने दी शहरवासियों को खास नसीहत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 04 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो
कल का दिन लखनऊ वासियों के लिए एक एतिहासिक दिन होगा। करीब तीन साल के इंतजार के बाद शहरवासी मेट्रो की सवारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
मेट्रो के कॉमर्शियल रन से पूर्व सीएम योगी ने शहरवासियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने मेट्रो और मेट्रो स्टेशनों को साफ रखने की अपील भी की।
लखनऊ मेट्रो द्वारा जारी एक वीडियो के माध्यम से सीएम योगी ने कहा कि 2019 तक लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण को भी पूरा कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही कानपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी, मेरठ जैसे शहरों को भी मेट्रो की विश्वस्तरीय सेवा से जोड़ने का काम किया जाएगा।
आपको बता दें कि लखनऊ मेट्रो के आठ किमी के ट्रैक का निर्माण कार्य रिकार्ड समय में पूरा किया गया है। तीन सालों में बनकर पूरे हुए इस ट्रैक से शहरवासी ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच सफर कर सकेंगे।
लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन समारोह में राजनाथ सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल होंगे।