फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections 2024 : Two BJP MPs can contest elections from India Alliance

लोकसभा चुनाव: भाजपा के दो सांसद इंडिया गठबंधन से लड़ सकते हैं चुनाव, ममता और अखिलेश से हुई बात

Tue, 14 Nov 2023 10:58 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 Nov 2023 10:58 PM IST
सार

रूहेलखंड के भाजपा के एक सांसद लगातार अपनी पार्टी की नीतियों के खिलाफ सार्वजनिक बयान दे रहे हैं। एक और सांसद भी अपने सत्ताधारी दल में अपेक्षित महत्व न मिलने से अलग रास्ता पकड़ने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024  : Two BJP MPs can contest elections from India Alliance
इस बात की चर्चा ममता बनर्जी और अखिलेश से हो चुकी है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के दो सांसद ''इंडिया'' गठबंधन से चुनाव लड़ सकते हैं। इन दोनों के अपनी पार्टी के साथ संबंध सहज नहीं हैं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी उनके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात भी कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन इन दोनों मौजूदा सांसदों पर दांव लगा सकता है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टियां और नेता हर स्तर पर एक-दूसरे के संपर्क में हैं। यह करीब-करीब तय है कि अधिकतर प्रमुख पार्टियां यह चुनाव दो मुख्य खेमों में बंटकर ही लड़ेंगी। इसलिए जिसके भी समीकरण अपनी पार्टी में बिगड़े हुए हैं या इसकी आशंका है, वे विरोधी खेमे के नेताओं के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


रूहेलखंड के भाजपा के एक सांसद लगातार अपनी पार्टी की नीतियों के खिलाफ सार्वजनिक बयान दे रहे हैं। एक और सांसद भी अपने सत्ताधारी दल में अपेक्षित महत्व न मिलने से अलग रास्ता पकड़ने की तैयारी में हैं। इंडिया की समन्वय समिति के सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों सांसदों को लग रहा है कि उनकी पार्टी इस बार उन्हें टिकट नहीं देगी। इसलिए उन्होंने ममता बनर्जी से संपर्क साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका इरादा है कि लोकसभा चुनाव में उन्हें इंडिया गठबंधन का समर्थन मिल जाए। इसके लिए या तो वे इंडिया गठबंधन के किसी दल से चुनाव लड़ लें या फिर निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरें और इंडिया गठबंधन भी उनका समर्थन कर दे। बताते हैं कि सपा अपने सिंबल पर उन्हें चुनाव लड़ाने के लिए तैयार नहीं है। क्योंकि, उनकी पहले से चली आ रही छवि के चलते सपा के परंपरागत अल्पसंख्यक वोट बैंक के असहज होने की संभावना है। ममता बनर्जी ने तृणमूल के टिकट पर उन्हें लड़ाने का प्रस्ताव रखा है, जिस पर विचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed