{"_id":"599841754f1c1bbb7d8b4a5e","slug":"kotkhai-gudiya-gangrape-and-murder-case-tanuja-thapta-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गुड़िया मामले पर सियासत कर रही है प्रदेश और केंद्र की सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गुड़िया मामले पर सियासत कर रही है प्रदेश और केंद्र की सरकार'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
मदद सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष तनुजा थापटा ने कहा है कि हिमाचल सरकार ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार भी गुड़िया मामले में राजनीति करती नजर आ रही है। प्रदेश के कई बुद्धिजीवियों का यह मानना है कि केंद्र सरकार इस मामले के नतीजे जल्दी सार्वजनिक नहीं करने देना चाहती है।
विज्ञापन
इसका राजनीतिक लाभ लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बात से डरी प्रदेश सरकार लगातार सीबीआई पर गैर जरूरी दबाव बना रही है। तनुजा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश सरकार सीबीआई को कोटखाई के आसपास रुकने के लिए कोई सही ठिकाना मुहैया नहीं करवा रही है। जबकि सीबीआई को सहयोग करने के कोर्ट के भी आदेश हैं।
विज्ञापन
तनुजा ने शनिवार को शिमला में कहा कि हिमाचल की वीरभद्र सरकार और केंद्र की मोदी सरकार गुड़िया मामले की छानबीन पर ध्यान देने की बजाय राजनीतिक खींचतान कर रही हैं। प्रदेश सरकार छानबीन के बीच सीबीआई जांच में अनावश्यक दखल दे रही है, और केंद्र सरकार का रुख भी कमोबेश ऐसा ही है।
विज्ञापन
न कांग्रेस और न ही भाजपा के लोगों को गुड़िया को इंसाफ दिलाने से कोई मतलब दिख रहा है। उन्होंने कहा कि गुड़िया मामले की जांच में सीबीआई पर हिमाचल प्रदेश के लोगों की नजरें टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि सीबीआई जल्दी ही असल अपराधियों को पकड़ लेगी।