फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JP Nadda said in BJP Scheduled Caste Mahasammelan SP Congress concerned only with saving its family from Dalit

भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन: BJP अध्यक्ष बोले- भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियां जेल में... या तो बेल में हैं

Thu, 07 Mar 2024 03:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 03:34 PM IST
सार

भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियां जेल में हैं या तो बेल में हैं। कहा कि सपा-कांग्रेस को दलित-वंचित से कोई मतलब नहीं। इन्हें सिर्फ अपना परिवार बचाने से मतलब है।

विज्ञापन
JP Nadda said in BJP Scheduled Caste Mahasammelan SP Congress concerned only with saving its family from Dalit
भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन में बोलते भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन कोठी मीना बाजार मैदान में किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष राम नगर पुलिया स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह मंच पर पहुंचे। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों ने दलित, वंचित शोषित को सिर्फ वोटबैंक की दृष्टि से देखा और उनका उपयोग किया। कहा कि जब हम लोग सत्ता के कहीं आसपास भी नहीं थे। तभी हम लोगों ने कह दिया था जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ेगा। 
विज्ञापन


कहा कि इसी को देखते हुए हम लोग अंत्योदय की अवधारणा लाए। तब कांग्रेस पूछ रही थी कि यह अंत्योदय क्या होता है? तब हम लोगों ने कहा था कि जब तक अंत में खड़े व्यक्ति का उदय नहीं होगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया। कहा कि जब भारत रत्न संविधान निर्माता चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए तो कांग्रेस ने उनके सामने प्रत्याशी खड़ा कर दिया। तब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए बंगाल जाना पड़ा। 

कहा कि कांग्रेस के राज में बाबा साहेब की तस्वीर लगाने के लिए भी जगह नहीं मिली। जब भाजपा की सरकार आई तब उनका चित्र लगाया गया। कहा कि कांग्रेस ने मरणोपरांत बाबा साहेब को भारत रत्न देने की जहमत नहीं उठाई। कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया।

कहा कि दलितों, पिछड़ों की तस्वीर बदलने के लिए पीएम मोदी ने एक कदम और बढ़ाया। वह सबका साथ सबका विकास की अवधारणा लाए। कहा कि पहली बार मोदी सरकार में रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया गया। कहा कि पहली बार मोदी सरकार में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया। 

कहा कि मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति के विकास के लिए चल रही सभी योजनाओं का बजट 90 फीसदी बढ़ा दिया गया। छात्राओं को लाभ मिल सके, इसलिए योजना से माध्यम से स्कालरशिप की राशि बढ़ा दी। कहा कि मुद्रा योजना का लाभ लेने में 18 फीसदी लोग अनुसूचित जाति से हैं। 1.5 करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि से जोड़ा गया। 

कहा कि उज्ज्वला योजना से अनुसूचित जाति की सर्वाधिक महिलाओं को लाभ दिया गया। कहा कि आप सब लोग कहते हैं कि धारा 370 हट गई। धारा 370 हटने का मतलब है कि अब वहां के लोगों को भी आरक्षण मिलेगा। कहा कि आज जब हम अयोध्या जाते हैं तो सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि को देखेंगे, बाद में अन्य नगर को।

कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छी योजना चला रहे हैं। इसके माध्यम से कोई भी अनुसूचित जाति का युवा निशुल्क कोचिंग पढ़कर अपने सपनों को साकार कर सकेगा। कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस बार आप सबके आशीर्वाद से भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।


कहा कि कांग्रेस, सपा को दलित, वंचित, शोषित से को लेना देना नहीं है। इन्हें सिर्फ अपने परिवार को बचाने से मतलब है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश, डिंपल और मुलायम परिवार की पार्टी है। बिहार में लालू की पार्टी परिवार की पार्टी है कि नहीं।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed