देश के शीर्ष उद्योगपतियों में शामिल अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी रविवार देर शाम परिवार के साथ दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखने पहुंचे। इस दौरान सादगी के साथ भक्तिभाव से पूरी आरती देखी। इस दौरान पत्नी प्रीति अदाणी अपने फोन से तस्वीरें भी लेती दिखीं। आरती देख अदाणी परिवार मंत्र मुग्ध हो उठा।
गंगा आरती देख मंत्रमुग्ध हुए उद्योगपति गौतम अदाणी, विजिटर बुक में लिखा-जय मां गंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके पहले सुबह के समय चार्टर विमान से वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। गौतम अदाणी के साथ अदाणी समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन भी आए हैं, जबकि उनकी पत्नी प्रीति अदाणी, अनेत अदाणी, विनय प्रकाश, कविता के अलावा उनके परिवार व उद्योग से जुड़े अन्य लोग दूसरे चार्टर विमान से 10.25 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर आए हैं।
दरसअल, उद्योगपति गौतम अदाणी चार्टर विमान द्वारा हैदराबाद से वाराणसी एयरपोर्ट पर आए हैं, जबकि उनकी पत्नी व अन्य लोगों को लेकर दूसरा चार्टर विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से वाराणसी आया है। गौतम अदाणी एयरपोर्ट से कहां जाएंगे इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं हो सकी।
हालांकि, पहले से ही एक हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट पर तैनात है, जिसके चलते संभावना जताई जा रही है कि गौतम अदाणी तथा समूह से जुड़े अन्य अधिकारियों संग मध्य प्रदेश जाएंगे, जबकि उनकी पत्नी प्रीति अदाणी व उनके साथ आये कुछ लोग वाराणसी में ही प्रवास कर सकते हैं।