फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   indian doctor give new life to pakistani citizen

भारतीय डॉक्टर का कारनामा, पाकिस्तानी नागरिक को दी नई जिंदगी

Thu, 31 Mar 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 Mar 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
indian doctor give new life to pakistani citizen
पाकिस्तानी नागरिक को नई जिंदगी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

भारतीय डॉक्टरों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को नया जीवन दिया है। पांच साल पहले हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बिजली कर्मी के दोनों हाथ कट गए थे। दो बार कृत्रिम हाथ लगवाए, लेकिन सही से काम नहीं कर पाने के चलते मरीज हताशा में चला गया था।

विज्ञापन


हालांकि अब भारतीय डाक्टरों और इंजीनियरों ने मिलकर कम कीमत पर इनोवेटिम असिस्टिव डिवाइस की मदद से कृत्रिम बाजू लगाए हैं। अब मरीज आराम से  खाना खाने, ब्रश करने से लेकर मोबाइल, की-बोर्ड का प्रयोग कर सकेगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान में पांच साल पहले बिजली विभाग में कार्यरत रानो (41) के दोनों हाथों पर जब हाईटेंशन तार का झटका लगा तो उसके दोनों बाजू बेकार हो गए। बायां बाजू कंधे से काटना पड़ा] जबकि उसका दायां बाजू कोहनी के ठीक ऊपर से काटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह डिवाइस एक कृत्रिम हाथ की तरह काम करता है

indian doctor give new life to pakistani citizen
भारतीय डॉक्टर ने बनाए कृत्रिम हाथ

बिजली के झटके से उसके दोनों पैर भी प्रभावित हुए थे और अंगूठे में सबसे ज्यादा नुकसान होने के साथ ही पैरों की कार्यक्षमता तकरीबन 20 प्रतिशत तक खत्म हो गई थी।

दिल्ली स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर में असिस्टिव टेक्नोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नेकराम उपाध्याय ने रानो की जांच में पाया कि मरीज आत्मनिर्भरता और सामान्य जिंदगी के लिए तरस रहा था। इसके बाद किफायती डिवाइस बनाने का फैसला किया ताकि वह दिनचर्या के कार्य करने में सक्षम हो सके।

डॉ उपाध्याय ने बताया कि असिस्टिव डिवाइस लगाने में किसी क्लिनिकल चिकित्सा की जरूरत नहीं पड़ी। यह डिवाइस एक कृत्रिम हाथ की तरह काम करता है, जिससे उसे चीजें पकड़ने में मदद मिलती है। असिस्टिव डिवाइसेज मरीज की जरूरतों के मुताबिक बनाए जाते हैं जबकि मरीज को इनोवेटिव और उपयुक्त असिस्टिव डिवाइस प्रदान करने के लिए उसका क्लीनिकल मूल्यांकन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed