फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the first phase of civic elections, 86 unopposed including two presidents, 44226 candidates in fray

UP Nikay Chunav : पहले चरण में दो अध्यक्षों समेत 86 निर्विरोध, 7592 पदों के लिए 44226 उम्मीदवार मैदान में

Thu, 27 Apr 2023 12:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 Apr 2023 12:56 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जनपद आगरा की नगर पंचायत दयालबाग में अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा आगरा, मथुरा, गोरखपुर और मुरादाबाद नगर निगमों में दो - दो तथा झांसी, फिरोजाबाद एवं सहारनपुर नगर निगम में एक-एक पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए।

विज्ञापन
In the first phase of civic elections, 86 unopposed including two presidents, 44226 candidates in fray
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में एक नगर पालिका एवं एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 86 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक चार मई को पहले चरण में अब 7592 पदों के लिए 44226 उम्मीदवारों के बीच 4 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जनपद आगरा की नगर पंचायत दयालबाग में अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा आगरा, मथुरा, गोरखपुर और मुरादाबाद नगर निगमों में दो - दो तथा झांसी, फिरोजाबाद एवं सहारनपुर नगर निगम में एक-एक पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए। साथ ही नगर पंचायतों में आगरा में 13, महराजगंज से 10, गोंडा से 3, कुशीनगर प्रयागराज, फतेहपुर एवं मैनपुरी से 2-2 तथा श्रावस्ती से एक सदस्य निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन


झांसी में नगर पालिका चिरगांव अध्यक्ष को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा साथ ही 36 नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। आगरा से 9 सदस्य, रामपुर एवं शामली से 4-4, सहारनपुर से 3, गोंडा, झांसी, मथुरा, लखीमपुर खीरी से 2-2, जालौन, फतेहपुर, फिरोजाबाद, महराजगंज, संभल, सीतापुर, हरदोई से एक-एक नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पहले चरण में मतदान की स्थिति
कुल - 37 जिले, 388 निकाय, 7204 वार्ड, 7592 पद
- 10 नगर निगम, 819 नगर निगम वार्ड,
- 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 नगर पालिका सदस्य
- 275 नगर पंचायत अध्यक्ष, 3645 नगर पंचायत सदस्य

निकाय मतदान स्थल मतदान केंद्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता
नगर निगम 9699 2658 6303542 5362151
नगर पालिका 8214 2566 3912656 3550071
नगर पंचायत 5713 2144 2554765 2324458
कुल 23626 7368 12770963 11236680

ये हैं पहले चरण के रणबांकुरे
पहले चरण के लिए महापौर पद के 126 में से 122 नामांकन पत्र वैध मिले। 9 मैदान से हट गए तो यह लड़ने वालों की संख्या 122 रह गई। निगमों के पार्षद पद पर 5432, नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 1069, पालिका सदस्य पद पर 14862, नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 2932, एवं सदस्य पद पर 19818 सदस्य चुनावी रण में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed