फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   in gudiya rape case IG jaidi and seven police personal will present in court today

गुड़िया मामला, आईजी जैदी समेत आठ पुलिस वालों की पेशी आज

Wed, 20 Sep 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Sep 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
in gudiya rape case IG jaidi and seven police personal will present in court today

गुड़िया दुराचार एवं हत्या केस के एक आरोपी सूरज की लॉकअप में हत्या मामले में आईजी जहूर एच जैदी समेत आठ पुलिसवालों की न्यायिक हिरासत बुधवार को पूरी हो रही है। इन्हें कंडा जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जा सकता है। सीबीआई ये मानकर चल रही है कि इन आरोपियों को दोबारा न्यायिक हिरासत पर भेजा जा सकता है। 

विज्ञापन



दो सप्ताह पहले कोर्ट ने आईजी जहूर एच जैदी, कोटखाई के पूर्व डीएसपी मनोज जोशी, पूर्व एसएचओ राजेंद्र सिंह समेत आठ पुलिसवालों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत पर भेजा था। इनकी न्यायिक हिरासत का समय 20 सितंबर को ही पूरा हो रहा है। जैदी आईजीएमसी शिमला में दाखिल हैं। बाकी सभी आरोपी कंडा जेल में हैं। 
विज्ञापन



माना जा रहा है कि इन सभी आरोपियों को कंडा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया जा सकता है। आईजी जैदी को कंडा जेल ले जाएंगे या अन्य तरह से कोर्ट के समक्ष पेश किया जाना है। बुधवार को इस पर स्थिति साफ नहीं थी। जैदी समेत आठों पुलिसवालों पर लॉकअप में सूरज हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट देगी सीबीआई 
सीबीआई गुड़िया मामले में की गई छानबीन की स्टेटस रिपोर्ट 21 सितंबर को हिमाचल हाईकोर्ट में पेश करेगी। सीबीआई ने ब्रेन मैपिंग और अन्य तरह की जांच के लिए कोर्ट से समय मांगा था। इसके लिए अदालत ने सीबीआई को दो सप्ताह का वक्त दिया था। यह समय 21 सितंबर को पूरा हो रहा है।

कल हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट देगी सीबीआई 

in gudiya rape case IG jaidi and seven police personal will present in court today

सीबीआई गुड़िया मामले में की गई छानबीन की स्टेटस रिपोर्ट 21 सितंबर को हिमाचल हाईकोर्ट में पेश करेगी। सीबीआई ने ब्रेन मैपिंग और अन्य तरह की जांच के लिए कोर्ट से समय मांगा था। इसके लिए अदालत ने सीबीआई को दो सप्ताह का वक्त दिया था। यह समय 21 सितंबर को पूरा हो रहा है। 

स्पेशल वार्ड में शिफ्ट हुए आईजी जैदी

in gudiya rape case IG jaidi and seven police personal will present in court today

 गुड़िया प्रकरण को लेकर न्यायिक हिरासत में चल रहे आईजी जहूर हैदर जैदी को सीसीयू से स्पेशल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जैदी स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 634 में दाखिल हैं। बुधवार को अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में उनका एमआरआई किया जाएगा। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर उन्हें यहां शिफ्ट किया गया है।

कंडा जेल में बंद आईजी जहूर जैदी को सीने में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद आईजीएमसी में भर्ती किया गया। 13 सितंबर को उन्हें आईजीएमसी लाया गया। कोटखाई थाने में लॉकअप के भीतर हुए सूरज हत्याकांड मामले में आईजी जहूर जैदी सात पुलिसकर्मियों समेत न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। सीबीआई रिमांड के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed