{"_id":"5714bcc94f1c1b5c5e10fc18","slug":"hp-woman-hockey-teem-jharkhand-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की बालाएं झाड़खंड में दिखाएंगी हॉकी के जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की बालाएं झाड़खंड में दिखाएंगी हॉकी के जौहर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 18 Apr 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की महिल हाकी खिलाड़ी अब प्रदेश से बाहर झारखंड में अपना दमखम दिखाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। हिमाचल प्रदेश की महिल हाकी खिलाड़ी अब प्रदेश से बाहर झारखंड में अपना दमखम दिखाएंगी। सिरमौर निवासी सीता गुसाईं भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रह चुकी हैं।
विज्ञापन
झारखंड में होने जा रही राष्ट्रीय स्तर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश स्तरीय अंडर-19 वर्ग की महिला हाकी टीम ऊना से रवाना हुई। राष्ट्रीय स्तर की हाकी प्रतियोगिता झारखंड में 24 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित हेगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर की वूमैन टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
टीम में आकृति, छवि, अनमोल, निशा, शिल्पा, प्रतिभा, श्वेता, कनिष्का, प्रगति, संदीप, मनप्रीत, जसप्रीत, निशा, नेहा, शैफाली, मवनप्रीत, खुशबू, ज्योति शामिल हैं। जबकि खिलाडिय़ों के मार्गदर्शन के लिए टीम कोच मनोज कुमार, टीम मैनेजर शालिनी कंवर को भी साथ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
हिम गोल्ड कप हाकी टूर्नामेंट सोसायटी के पदाधिकारियों ने टीम के विजेता होने की कामना करते हुए टीम को रवाना किया। प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि इसके अलावा 22 अप्रैल को जुनियर वर्ग की महिला टीम को भी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल की टीम पूल-ए में राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश से मुकाबले होंगे।