फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt suspended chamba medical principal dr anil ohri

चंबा मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल सस्पेंड, सरकार ने इसलिए की कार्रवाई

Sat, 28 Jul 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jul 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
hp govt suspended chamba medical principal dr anil ohri

प्रदेश सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल ओहरी को सस्पेंड कर दिया है। कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के चलते यह कार्रवाई हुई है। सरकार ने डॉ. ओहरी को हेडक्वार्टर शिमला फिक्स किया है।

विज्ञापन


डॉ. ओहरी की जगह अब डॉ. ओपी पुरी की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जून, 2018 में सरकार ने इस कॉलेज का ऑडिट कराया था। शिमला से ऑडिट कराने को स्पेशल टीम भेजी गई थी।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान कागजों में वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। बीते सप्ताह ही ऑडिट टीम ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक में उन्हें सस्पेंड करने का फैसला लिया है। मेडिकल कालेज कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने ये कहा

hp govt suspended chamba medical principal dr anil ohri

वर्ष 2017 में यहां 100 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का पहला बैच बैठा था। अब अगस्त में यहां दूसरा बैच बिठाया जाना है। कॉलेज में अब तक 72 छात्रों का प्रवेश हो चुका है।

वित्तीय अनियमितताओं के चलते चंबा मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. अनिल ओहरी को सस्पेंड किया गया है। उन्हें प्रधानचार्य पद से हटाया गया है। काम प्रभावित न हो इसके चलते मेडिकल कालेज में दूसरे प्रधानाचार्य की तैनाती की गई है।  -विपिन परमार, स्वास्थ्य मंत्री

 मुझे किन कारणों से सस्पेंड किया है, इसकी कोई तो वजह होनी चाहिए। चहेते को कुर्सी पर तैनात करने को लेकर यह सब किया गया है।-अनिल ओहरी, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed