{"_id":"5a786ed24f1c1b05738b5abe","slug":"hp-elementry-education-directorate-constituted-committee-for-checking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" मिड-डे मील में धांधली की तो होगी कार्रवाई, शिक्षा निदेशालय ने बनाई टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में धांधली की तो होगी कार्रवाई, शिक्षा निदेशालय ने बनाई टीमें
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 06 Feb 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने एमडीएम की मॉनीटरिंग करने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लाखों विद्यार्थियों को रोजाना दिए जाने वाले मिड-डे मील में धांधली करने वालों के खिलाफ प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय सख्त हो गया है।
विज्ञापन
निदेशालय ने एमडीएम की मॉनीटरिंग करने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। स्कूलों के औचक निरीक्षण का काम निजी कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी के जिला समन्वयक स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इस कंपनी द्वारा औचक निरीक्षण की रिपोर्ट सीधे शिक्षा निदेशालय में की जाएगी।
विज्ञापन
पहली से आठवीं कक्षा तक सरकारी स्कूलों में रोजाना दोपहर का भोजन विद्यार्थियों को निशुल्क मुहैया करवाया जाता है। कितने बच्चों ने भोजन किया, कितने बच्चे स्कूल में उपस्थित थे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री नौ को जिला उपनिदेशकों से करेंगे बैठक
इसकी मॉनीटरिंग निदेशालय रोजाना एसएमएस के माध्यम से करता है। अब भोजन की गुणवत्ता जांचने और राशन की खरीद में धांधली रोकने के लिए निदेशालय ने एक निजी कंपनी को स्कूलों के औचक निरीक्षण का काम सौंपा है।
निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर कंपनी की ओर से आने वाले प्रतिनिधियों को पूरा सहयोग देने को कहा है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज नौ फरवरी को प्रदेश के सभी जिला उपनिदेशकों उच्च शिक्षा और निरीक्षण निदेशालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सचिवालय में आयोजित होने वाली बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत चल रहे कामकाज और नई योजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।