{"_id":"5744acee4f1c1ba22c691025","slug":"hovoc-of-typhoon-in-haryana-including-3-women-8-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में आफत लेकर आई आंधी, 3 महिला समेत 8 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में आफत लेकर आई आंधी, 3 महिला समेत 8 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 25 May 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में तूफान का कहर, 8 की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जबरदस्त आंधी के कारण जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। देर रात आंधी-तूफान और बिजली गिरने से आठ लोगों की जान चली गई। प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज से लोगों को राहत तो मिली है लेकिन जबरदस्त आंधी के कारण आफत से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। सोमवार देर रात आंधी-तूफान और बिजली गिरने से आठ लोगों की जान चली गई। सोनीपत में तीन, हिसार और भिवानी मेंदो- दो व गुड़गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रदेश के कई जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित है। हालांकि कई जगहों पर आपूर्ति बहाल कर ली गई है। वहीं, पेयजल किल्लत का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है। हिसार के गांव कुलाना में शीशपाल गोस्वामी (13) पर सफेदे का पेड़ गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। गंगवा गांव में तेज अंधड़ में घर का मेन गेट और उसकी दीवारें ढहने से संदीप घायल हो गया था। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, भिवानी में देवनगर वाल्मीकि बस्ती में मुंडेर गिरने से बाला देवी (35) और उसकी भांजी ऋतु (16) की जान चली गई। उधर, बिजली गिरने से खरखौदा के खांडा गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला देवश्री की मौत हो गई। गन्नौर के गांव मोई माजरी के अजयपाल (17) की बिजली गिरने से जान चली गई जबकि दातौली गांव के मित्रपाल (65) पर नीम का पेड़ गिरने से मौत हो गई। वहीं, गुड़गांव की शीतला कालोनी में टावर गिरने से बाइक सवार हेमचंद की मौत हो गई और दूसरा युवक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
कई जगहों पर अंधेरा पसरा
हिसार में 350 खंभे गिरने से 120 गांवों में बिजली बाधित हो गई और बिजली निगम को 12 हजार शिकायतें मिली हैं। जींद में करीब 700 बिजली के पोल टूटने और दो दर्जन ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली सप्लाई बाधित रही। जुलाना क्षेत्र में अभी भी अंधेरा पसरा है। रेवाड़ी में बुड़ौली पॉवर हाउस के अधीन इलाके में करीब 450 बिजली के पोल टूटने से सप्लाई बाधित हो गई।
पानीपत में अंधड़ गिरने से खंभे गिरने से बिजली सप्लाई बाधित है। फतेहाबाद में पेड़ गिरने से ट्रैक बाधित हो गया और कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। रोहतक में भी खंभे टूटने से तीन गांवों में बिजली बाधित है। वहीं नारनौल और भिवानी में भी अंधड़ से पोल गिरने की सूचना है। वहीं कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक पोल्ट्री फार्म का शेड उड़ने से 2000 चूजों की की मौत हो गई।