{"_id":"57755d814f1c1ba95c79ab2c","slug":"home-ministry-team-met-with-crpf-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय की टीम ने जवानों से पंपोर हमले की ली जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्रालय की टीम ने जवानों से पंपोर हमले की ली जानकारी
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
जवानों से बात करती गृह मंत्रालय की टीम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम ने वीरवार को 92 बेस अस्पताल में जाकर पांपोर हमले में घायल सीआरपीएफ जवानों का कुशलक्षेम पूछा। इसके साथ ही उन्होंने हमले के विषय में भी जानकारी हासिल की। प्रत्यक्षदर्शियों से हमले के तौर तरीके तथा अन्य पहलुओं पर बात की।
बाद में उन्होंने 15 कोर मुख्यालय में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रियासत में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। आतंक के मोर्चे पर अपनाई जा रही रणनीति की जानकारी हासिल करने के साथ ही घाटी में सक्रिय आतंकियों का नेटवर्क तोड़ने के बाबत बात की। घुसपैठ को विफल करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसकी भी जानकारी हासिल की।
माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचने के बाद केंद्रीय टीम उन्हें पांपोर हमले के बाद राज्य की सुरक्षा व्यवस्था तथा आतंकी घटनाओं को लेकर सुरक्षा ग्रिड आदि के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
आतंकी घटनाओं के मद्देनजर गृह मंत्रालय के बार्डर मैनेजमेंट के सचिव सुशील कुमार के नेतृत्व में मंगलवार से कैंप कर रही गृह मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम रियासत में सुरक्षा व्यवस्था तथा आतंकी घटनाओं को लेकर हर पहलुओं की जानकारी हासिल कर रही है।
ज्ञात हो कि बुधवार को इस टीम ने कानवाय के रूप में बिजबिहाड़ा और पांपोर का दौरा कर यह जानने की कोशिश की कि किस प्रकार से आतंकी हाईवे पर हमले करने में सफल हो रहे हैं। हाईवे पर इस स्ट्रेच को सीसीटीवी कैमरे की जद में लेने पर भी चर्चा हुई है।