फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   holy book discourtest issue, aap mla naresh yadav, malerkotla holy book discourtesy, punjab

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी में नाम आने पर क्या बोले आप विधायक नरेश यादव?

Tue, 05 Jul 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Jul 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
holy book discourtest issue, aap mla naresh yadav, malerkotla holy book discourtesy, punjab
आप एमएलए नरेश यादव
मालेरकोटला में कुरान पाक की बेअदबी के मामले में आप के विधायक नरेश यादव ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। वह सियासत में हैं और उनसे मिलने बहुत से लोग आते हैं। उनमें से कोई वारदात को अंजाम देता है तो इसमें उनका कसूर नहीं है। वह नाम लेने वाले संघ प्रचारक को जानते तक नहीं हैं। नरेश यादव ने आरोपों को राजनीतिक  साजिश करार दिया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि आप की लोकप्रियता से डर कर गठबंधन ऐसी साजिश रच रहा है। पीपुल्स कन्वेंशन सेंटर में रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान संजय सिंह ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए हुए दो सर्वे में आप को भारी बहुमत मिला है। इसके डर से ही सूबे की गठबंधन सरकार पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रही है। आरोप लगाया कि मालेरकोटला कांड भाजपा और संघ की साजिश है। संघ पर पहले भी दंगे कराने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए संजय सिंह ने कहा कि पहले इसमें संघ का हाथ बताया गया। अब महरौली से आप विधायक नरेश यादव का नाम लिया जा रहा है, क्योंकि एक आरोपी संघ नेता ने यादव का नाम लिया है। गौरतलब है कि मालेरकोटला पुलिस के खुलासे के बाद से ही आप के विधायक नरेश यादव पर उंगली उठ रही है। पुलिस का दावा है कि मालेरकोटला केस से जुड़े एक आरोपी ने स्वीकार किया है कि वारदात की साजिश यादव के घर पर रची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा है कि उन्हें शक है कि पंजाब सरकार साजिशन आप के नेताओं को फंसा रही है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। वह डीजीपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। पार्टी की मांग है कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed