{"_id":"5f646bd98ebc3e4b3c5bb023","slug":"himachal-news-vidhayak-nidhi-50-lakh-rupee-will-be-given-to-mla-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि बहाल, जारी होंगे 50-50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि बहाल, जारी होंगे 50-50 लाख रुपये
Fri, 18 Sep 2020 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Sep 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के चलते हिमाचल में दो साल के लिए निलंबित की गई विधायक विकास निधि शुक्रवार को बहाल कर दी गई। विधायकों को 50-50 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। अक्तूबर के बाद इस निधि के 25 लाख रुपये जारी होंगे तो शेष 25 लाख पंचायत चुनाव के बाद मिलेेंगे। विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दसवें दिन शुक्रवार को सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि नवंबर में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लग सकती है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि विधायकों के आग्रह के बाद ही निधि जारी करने निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री वक्तव्य में कहा कि जब विधायक चुनकर आता है तो क्षेत्र के लोगों की कई अपेक्षाएं होती हैं। उन अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए विधायक निधि महत्वपूर्ण होती है। अपने क्षेत्र की जमीनी हकीकत विधायक से ज्यादा कोई और नहीं समझता। वह निधि से क्षेत्र के विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
पिछले दौर में हमने बजट सत्र के दौरान विधायक निधि में बढ़ोतरी की। सीएम ने कहा कि इस बार भी निधि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर पौने दो करोड़ रुपये की गई। कोरोना के चलते विधायक निधि को 7 अप्रैल, 2020 की कैबिनेट बैठक में भारी मन से दो साल तक निरस्त करने का निर्णय लिया। कोरोना संक्रमण के बीच प्रबंधन के चलते ऐसा किया गया। अब विधायक इस निधि को बहाल करने का आग्रह कर रहे थे, ताकि जो उनके क्षेत्रों में विकास कार्य रुके हैं, उन्हें शुरू किया जा सके।
विज्ञापन