हिमाचल प्रदेश: वाहनों की एंट्री हुई महंगी, सरकार ने 12,500 रुपये तक की बढ़ोतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी राज्यों के व्यावसायिक वाहनों की हिमाचल में एंट्री महंगी हो गई है। मैक्सी, टैक्सी, ट्रैवलर सहित अन्य व्यवसायिक वाहनों से वसूली जाने वाली कंपोजिट फीस में सरकार ने 800 से लेकर 12500 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है। बीते मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कंपोजिट फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
प्रदेश सरकार ने मासिक कंपोजिट फीस में बढ़ोतरी कर जहां व्यवसायिक वाहन मालिकों को झटका दिया है, वहीं अब दैनिक आधार पर भी फीस लेने का फैसला लेकर ऐसे वाहन मालिकों को राहत दी है, जो कभी कभार ही हिमाचल में प्रवेश करते हैं।
नई व्यवस्था के तहत दैनिक फीस का 15 गुना मासिक फीस होगी। 12 सीटर से ज्यादा क्षमता के वाहनों की अब मासिक कंपोजिट फीस 12500 रुपये बढ़कर 22500 रुपये हो गई है। 10 से 12 सीटर के 3 हजार, 8 से 9 सीटर के 5300 और 6 सीटर से कम क्षमता के वाहनों की 800 रुपये फीस बढ़ी है।
12 लोगों से अधिक क्षमता के व्यावसायिक वाहनों से अब दैनिक आधार पर 1500 रुपये कंपोजिट फीस वसूली जाएगी। महीने के लिए इन वाहनों को 22,500 रुपये चुकाने होंगे। पहले इनसे मासिक आधार पर दस हजार रुपये लिए जाते थे। 10 से 12 क्षमता वाले वाहनों से रोजाना 600 रुपये फीस ली जाएगी। महीने के नौ हजार रुपये चुकाने होंगे।
पहले इन्हें तीन हजार देने पड़ते थे। आठ से नौ क्षमता के वाहनों पर दैनिक आधार पर 500 रुपये और मासिक 7500 रुपये लगेंगे। पहले यह फीस 2200 रुपये थी। छह से कम क्षमता वाले वाहनों को प्रतिदिन 200 रुपये कंपोजिट फीस देनी होगी। महीने के लिए तीन हजार रुपये लगेंगे। पहले इनकी फीस 2200 रुपये थी। यह नई व्यवस्था राजपत्र में अधिसूचना जारी होने के बाद लागू होगी।