भाजपा के सीएम चेहरे पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीएम के हाथ: नड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही भाजपा में इस बात को मत्थापच्ची चल रही है कि क्या किसी नेता को सीएम चेहरे के तौर पर प्रमोट किया जाए या नहीं?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान प्रभारी जेपी नड्डा ने कहा है कि सीएम चेहरे पर फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में दो तिहाई बहुमत लाकर मजबूत सरकार बनाना है।
भाजपा सरकार के वजूद में आते ही हिमाचल को एक विकास मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में नड्डा ने भाजपा की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि भाजपा महज सरकार बनाने तक लक्षित नहीं है बल्कि अगले डेढ़ दशक तक विकास का पूरा प्लान लेकर कार्य कर रही है।
इससे पूर्व शुक्रवार को नड्डा ने बिलासपुर के झंडूता, कुल्लू के आनी और मंडी जिला सिराज में प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान जनसभाओं को संबोधित किया। शनिवार को नड्डा बिलासपुर, सिरमौर और दून में कार्यक्रमों में मौजूद रहे।
इससे पूर्व नड्डा ने बिलासपुर के झंडूता, कुल्लू के आनी और मंडी जिला सिराज में प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान जनसभाओं को संबोधित किया। शनिवार को नड्डा बिलासपुर, सिरमौर और दून में कार्यक्रमों में मौजूद रहे।
रंग ला रही असंतुष्टों को मनाने की कवायद
टिकट आवंटन से रूठे पार्टी नेताओं को मनाने के लिए नड्डा की कोशिशें रंग ला रही हैं। सुंदरनगर के वरिष्ठ नेता रूप सिंह ठाकुर, बिलासपुर से सुरेश चंदेल और झंडूता के रिखी राम कौंडल को मनाने में नड्डा कामयाब रहे हैं। हमीरपुर और कांगड़ा जिला में चल रही उठापटक को भी नड्डा ने लगभग शांत कर लिया है।