फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 challenge for cm virbhadra singh

हिमाचल विस चुनाव: वीरभद्र के समक्ष सत्ता बचाए रखने की चुनौती

Fri, 13 Oct 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Oct 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 challenge for cm virbhadra singh

तमाम विवादों और किंतु-परंतु के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है।

विज्ञापन


रिकॉर्ड छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र के लिए जहां एक ओर सत्ता बचाए रखने की चुनौती है तो दूसरी ओर 7वीं बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर भी।

राज्य में पिछले कुछ दशकों से हर बार सत्ता विरोधी लहर के कारण सत्ता में परिवर्तन का ट्रेंड रहा है। ऐसे में सत्ता बचाने के लिए वीरभद्र को सत्ता विरोधी रुझान से पार पाना होगा। वह भी तब जब वह खुद और उनके परिवार के सदस्य भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं।

विज्ञापन

मोदी का करिश्मा भाजपा का हथियार

himachal assembly election 2017 challenge for cm virbhadra singh

बीते लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में राज्य की सभी लोकसभा सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार भी पीएम को ही केंद्र में रख कर चुनाव लड़ेगी। वीरभद्र और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला पार्टी का मुख्य मुद्दा होगा।

पहले पार्टी की योजना स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर चुनाव मैदान में उतरने की थी। लेकिन, गुटबाजी शुरू होने की आशंका के कारण पार्टी ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।

पार्टी नेतृत्व को डर है कि नड्डा को आगे करने की स्थिति में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार समर्थक गुट की ओर से परेशानी खड़ी की जा सकती है। ऐसे में ज्यादा संभावना चुनाव जीतने के बाद बतौर मुख्यमंत्री नड्डा का नाम घोषित होने की है।

चुनाव कार्यक्रम

himachal assembly election 2017 challenge for cm virbhadra singh

नामांकन 16-23 अक्तूबर
नामांकन पत्र की जांच 24 अक्तूबर
नाम वापसी की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर
मतदान 9 नवंबर
मतगणना 18 दिसंबर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा
कुल सीटें: 68
पार्टी            2012    2007
कांग्रेस            36      23
भाजपा           27       41
एचएलपी         01      00
निर्दलीय व अन्य 05     04

अगले हफ्ते घोषित होगा गुजरात का कार्यक्रम
गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले हफ्ते होने की संभावना है। आयोग के सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इस सूबे की चुनावी तैयारियों की अंतिम समीक्षा नहीं हुई है। 

इसी कारण चुनाव कार्यक्रम की घोषणा टाल दी गई। माना जा रहा है कि गुजरात में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में दो चरणों में मतदान कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed