{"_id":"5784a1874f1c1b177a13e207","slug":"grenade-attack-on-crpf-party-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड हमला, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड हमला, 20 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 12 Jul 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड हमला
श्रीनगर शहर के पुराने इलाके में नौहट्टा थाने के पास सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया गया। इसमें 20 जवान घायल हो गए हैं। घटना सोमवार रात 8.15 बजे की है।
विज्ञापन
बताते हैं कि कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ जवानों की ड्यूटी थाने से कुछ दूरी पर लगाई गई थी। ड्यूटी समाप्त करने के बाद जब वे पैदल लौट रहे थे तो उन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन