फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम को उठाया और मार डाला   

Fri, 16 Dec 2016 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 16 Dec 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
ghar ke baahar khel rahe maasoom ko uthaaya aur maar daala
मासूम शादान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हापुड़ रोड स्थित इमलियान मोहल्ले से अपह्त ढाई साल के बच्चे की हत्या कर दी। बृहस्पतिवार शाम उसकी लाश मुंडाली के मेघराजपुर गांव स्थित स्कूल के पीछे से बरामद हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक व्यक्ति बच्चे को घर के बाहर से उठाकर ले जाते दिखा है। पुलिस कैमरे में कैद व्यक्ति की पहचान कराने में जुटी है। 

मोहल्ले के दो बच्चों ने आरोपी को देखा

ghar ke baahar khel rahe maasoom ko uthaaya aur maar daala
एसपी सिटी ने ली मासूम के परिजनों से जानकारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ कोतवाली थानाक्षेत्र के इमलियान मोहल्ला निवासी सरताज इमारतों में पानी फिटिंग कराने की ठेकेदारी करता है। सरताज का छोटा बेटा शादान (ढाई साल) बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर 2:50 बजे एक अधेड़ व्यक्ति आया और बच्चे को गोद में उठाकर ले गया। मोहल्ले के दो बच्चों ने आरोपी को देख भी लिया, लेकिन सरताज का रिश्तेदार समझकर उसको टोका नहीं। करीब चार बजे शादान की मां मुमताज ने उसे तलाशना शुरू किया। काफी तलाशा, लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लगा।

फेसबुक से हुई मासूम की पहचान

ghar ke baahar khel rahe maasoom ko uthaaya aur maar daala
शादान के पिता से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुमताज ने सरताज को फोन कर शादान के गायब होने की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आई और खानापूर्ति कर लौट गई। बृहस्पतिवार को मुंडाली के मेघराजपुर गांव स्थित स्कूल के पीछे ईख के खेत में कपड़े में लिपटा शादान का शव मिला। पुलिस ने बच्चे के शव की पहचान कराने के लिए उसको फोटो व्हाट्सअप और फेसबुक पर डाला, जिससे उसकी पहचान हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी 

ghar ke baahar khel rahe maasoom ko uthaaya aur maar daala
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बच्चे की हत्या की जानकारी लगने पर एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ सिविल लाइन डॉ. अरविंद कुमार और सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेेंद्र चौहान समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी सिटी ने सरताज और उसके परिवार से बच्चे के अगवा होने की जानकारी ली। उसके बाद एसपी सिटी ने बच्चे को ले जाते चश्मदीद दोनों बच्चों से पूछताछ की। एक नेता के घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला, जिसमें एक व्यक्ति बच्चे को गोद में ले जाता नजर आया। 
विज्ञापन

मोहल्ले में पुलिस तैनात

ghar ke baahar khel rahe maasoom ko uthaaya aur maar daala
शादान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि ढाई साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस ने हालात को देखते इमलियान में पुलिस तैनात की। सीसीटीवी कैमरे फुटेज में एक आरोपी कैद हुआ है। जिसकी पहचान का प्रयास हो रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed