{"_id":"5a8719a14f1c1b641f8b60cb","slug":"get-special-discount-with-girl-friend-in-surajkund-fair-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड मेलाः इस स्टॉल पर आएंगे गर्लफ्रेंड के साथ तो पाएंगे 15 फीसदी की स्पेशल छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड मेलाः इस स्टॉल पर आएंगे गर्लफ्रेंड के साथ तो पाएंगे 15 फीसदी की स्पेशल छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। स्टॉल संचालकों को मेले के आखिरी शनिवार व रविवार को अच्छी खरीददारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ऐसे में कई दुकान संचालकों ने अपने उत्पाद बेचने के लिए अनोखे अंदाज में छूट देने का तरीका अपनाया है। गर्लफ्रेंड को साथ लाने पर जहां 15 फीसदी छूट है वहीं, पत्नी को साथ लाने पर 10 और दोनों को साथ लाने पर सभी सामान मुफ्त दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राहक भले ही सामान लें या न लें, मगर स्टॉल के बोर्ड पर लगे ऐसे संदेश को पढ़कर चौंक जरूर रहे हैं। ये अपने आप में अनोखी छूट है।
सेल के बावजूद महिलाएं मोलभाव कर दाम कम करवाती हैं
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सेल के बावजूद महिलाएं मोलभाव कर दाम कम करवाती हैं। इसलिए ऐसे बोर्ड लगाकर मेले का आकर्षण बढ़ा दिया गया है। अधिकांश छूट लकड़ी व संगमरमर के हस्तशिल्प के अलावा कश्मीरी सूट, शॉल व सॉफ्ट खिलौनों पर मिल रही है।
मेले में शुक्रवार को स्टॉलों पर खरीददारों की खासी भीड़ रही। मेला घूमने आने वाले लोगों को देसी ही नहीं विदेशी हस्तशिल्प भी खूब पसंद आ रहा है।
कुछ भाव कम किए जाने पर पर्यटकों ने श्रीलंका के पारंपरिक उत्पादों को खूब पसंद किया। वहीं कश्मीरी शॉल, सूट के दामों में करीब 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

बड़े ही जब अंदाज में सेल का बोर्ड लगाया है
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
जोन-3 में कश्मीरी शॉल व सूट बेच रहे स्टॉल संचालक गसोहेल ने बड़े ही जब अंदाज में सेल का बोर्ड लगाया है। बोर्ड पर लिखा है कि आप अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ आएं और 15 प्रतिशत छूट पाएं, अपनी पत्नी के साथ आने पर 10 प्रतिशत छूट पाएं।
दोनों को एक साथ लाएं और सामान मुफ्त ले जाएं, साथ ही अस्पताल तक पहुंचने का खर्च भी हमारी तरफ से। इस बोर्ड को देखकर एक बार लोग वहां जरूर ठहरते हैं।
सोहेल ने बताया कि पहली और दूसरी श्रेणी के तो कई ग्राहक आकर छूट ले गए हैं, मगर दोनों को एक साथ लेकर आने वाला दिलेर अभी तक कोई नहीं मिला।