{"_id":"5afa61d44f1c1b894c8b4bdb","slug":"flames-are-rising-from-the-banks-of-the-pong-lake-kangra-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस झील के किनारे निकल रहीं आग की लपटें, देखने उमड़ रही लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस झील के किनारे निकल रहीं आग की लपटें, देखने उमड़ रही लोगों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो, हरिपुर (कांगड़ा)
Updated Tue, 15 May 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल की एक झील में इन दिनों कुछ ऐसा हो रहा है, जो लोगों के लिए जिज्ञासा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। कांगड़ा जिले की पौंग झील इन दिनों आग की लपटें निकलने से सुर्खियों में है।
विज्ञापन
जलस्तर घटने के बाद झील में दलदल बन गया है। कई जगह गड्ढे बन गए हैं, जिनसे लपटें निकल रही हैं। कुछ गड्ढों से पानी के बुलबुले भी निकल रहे हैं। इन बुलबुलों के पास लाइटर या माचिस जलाने से आग की लपटें निकलती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
वैज्ञानिकों के हाथ भी लगी निराशा
दस साल पहले भी गैस होने की उम्मीद से वैज्ञानिक यहां पहुंचे थे पर उन्हें निराशा हाथ लगी थी। देहरा उपमंडल के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड घोषित महाराणा प्रताप पौंग झील के भटोली फकोरियां क्षेत्र में इस नजारे को देखने के लिए रोज लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
पौंग झील में मछली पकड़ने वाले मछुआरों ने बताया कि झील में पानी का जलस्तर बढ़ने के बाद भी पानी के ऊपर बुलबुले निकलते हैं। बुलबुलों के पास गैस निकलने जैसी आवाज भी सुनी जा सकती है। लोग बड़ी संख्या में झील का रूख कर रहे हैं।
पौंग झील में मछली पकड़ने वाले मछुआरों ने बताया कि झील में पानी का जलस्तर बढ़ने के बाद भी पानी के ऊपर बुलबुले निकलते हैं। बुलबुलों के पास गैस निकलने जैसी आवाज भी सुनी जा सकती है। लोग बड़ी संख्या में झील का रूख कर रहे हैं।
