फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   first police station in india all cases will heard together you will get convenience

UP: देश का पहला थाना जहां बैठेंगे न्यायिक अधिकारी, राजगढ़ में होगी विशेष व्यवस्था; जनपद न्यायाधीश की पहल

Mon, 19 May 2025 01:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा देव गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
देव गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 19 May 2025 01:22 PM IST
सार

यूपी के मिर्जापुर में स्थित राजगढ़ को नया आयाम मिलेगा। यहां के थाने में ऐसी व्यवस्था होगी, जहां सभी मामले की सुनवाई हो सकेगी। जनपद न्यायाधीश के इस पहल की काफी सराहना हो रही है।

विज्ञापन
first police station in india all cases will heard together you will get convenience
जनपद न्यायाधीश की सराहनीय पहल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालतों से मुकदमों का भार कम करने के लिए जनपद न्यायाधीश अरविंद मिश्रा द्वितीय ने नई पहल की है। इसके तहत जिले के राजगढ़ थाना चयन किया गया है। जहां के सभी मुकदमों की सुनवाई एक साथ की जाएगी। जिससे थाने को मुकदमा विहीन बनाया जा सके। 31 मई को मड़िहान तहसील में मिनी लोक अदालत में वहां के मुकदमों की सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन




थानों पर एक भी मुकदमा लंबित न रहे इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायाधीश ने एक नई पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत एक थाना चिह्नित कर वहां पर मिनी लोक अदालत लगाकर सभी न्यायिक अधिकारियों को बैठाया जाएगा। जिससे उसे थाने के सभी मुकदमों का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय ने बताया कि यह एक प्रयोग है जो देश का पहला प्रयोग होगा। जिसमें एक पूरे थाने को मुकदमा विहीन बनाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहल गरीब जनता को न्याय दिलाने के लिए शुरु की जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के साथ 31 मई को मड़िहान तहसील में मिनी लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उस थाने के सारे मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा निस्तारित करने का प्रयास होगा। 

first police station in india all cases will heard together you will get convenience
जनपद न्यायाधीश अरविंद मिश्रा द्वितीय। - फोटो : अमर उजाला

इसमें अलग-अलग कोर्ट के ज्यादा से ज्यादा न्यायिक अधिकारी रहेंगे। बताया कि जिसके मुकदमें राजगढ़ थाने है। वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और संबंधित न्यायालय से संपंर्क करें। मुकदमा निस्तारण के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर इस पहल का लाभ उठाएं। 

बताया कि प्रयोग के तौर पर राजगढ़ थाने को लिया गया है। यह नया थाना बना है। यहां के सारे मुकदमे निस्तारित करने का प्रयास रहेगा। आगे अन्य थाने के मामले का निस्तारण करने के लिए अदालत लगेगी।

2022 में बने राजगढ़ थाना में दर्ज हुए 470 मुकदमे
2022 में राजगढ़ थाना बना। थाने में 2022 में 42, 2023 मे 174, 2024 में 170 व 2025 में अब तक 84 मुकदमे दर्ज हुए है। कुल अब तक 470 मुकदमें दर्ज हुए हैं। अभी आबकारी अधिनियम के 82, मारपीट के 54 , आर्म्स एक्ट के 10 के अलावा अन्य गंभीर मामलों के मुकदमें पेंडिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed