{"_id":"57b899404f1c1bc61a6eb61f","slug":"first-death-from-dengue-occurs-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पहली मौत, हरियाणा में 58 तो पंजाब में 209 केस कंफर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पहली मौत, हरियाणा में 58 तो पंजाब में 209 केस कंफर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Aug 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। डेंगू से पीड़ित के यमुनानगर निवासी एक व्यक्ति ने सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (जीएमसीएच) में शुक्रवार रात को दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि हरियाणा में डेंगू से यह पहली मौत है। मरने वाले शख्स का नाम तरसेम लाल (45) है। हरियाणा में अब तक डेंगू के 54 कंफर्म केस आ चुके हैं। पंजाब में भी डेंगू ने परेशानी में डाल रखा है। पंजाब में अब तक डेंगू के 209 कंफर्म केस दर्ज किए जा चुके हैं। जीएमसीएच 32 के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. एके जनमेजा ने बताया कि शुक्रवार रात मरीज की मौत हुई है। उसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
पीजीआई से डेंगू के चार केस मिले
पीजीआई से डेंगू के चार नए केस मिले हैं। दो केस निवेदिता हास्टल व दो केस कैंपस से मिले हैं। पीजीआई में अभियान के दौरान कई जगहों से डेंगू के लारवा भी मिले हैं। इसके अलावा पीयू से एक केस, दड़वा व मलोया से दो-दो, मनीमाजरा व मौलीजागरां से एक-एक केस डेंगू के मिले हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में फिलहाल स्थिति कंट्रोल में
पड़ोसी राज्यों के मुकाबले चंडीगढ़ की स्थिति कंट्रोल में है। चंडीगढ़ में अब तक कुल 11 केस सामने आए हैं। अधिकारियों का मानना है कि जिस तरह से घरों से लारवा मिल रहे हैं, उसके मुकाबले केस काफी कम हैं। चंडीगढ़ में मलेरिया डिपार्टमेंट की टीमें लगातार परमानेंट ब्रीडिंग प्वाइंट पर नजर रख रही हैं। डोर टू डोर घरों का सर्वे चल रहा है। अब तक दो लाख से ज्यादा घरों की जांच हो चुकी है। घर पर जांच के अलावा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।