फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fifty crores project approved for chintpurni temple una himachal

चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

Wed, 11 Jul 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Jul 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
fifty crores project approved for chintpurni temple una himachal

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने ‘प्रसाद’ योजना के तहत जिला ऊना में चिंतपूर्णी देवी मंदिर के विकास के लिए 50 करोड़ की एक परियोजना मंजूर की है।

विज्ञापन


इस प्रस्तावित परियोजना से प्रदेश चिंतपूर्णी में पर्यटकों के लिए अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने में सक्षम होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राम सुभग सिंह ने पर्यटन मंत्रालय में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में तीर्थ स्थान के समीप भीड़भाड़ है और पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रस्तावित परियोजना के तहत तीर्थ यात्रियों के लिए मंदिर परिसर के निकट मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने, मार्गों के सुधार, प्रदूषण रहित जन ट्रैफिक प्रणाली को आरंभ करने, नए
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्ग, विकलांग मित्र अधोसंरचना, दर्शन, कीर्तन आदि के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए एक नए खंड को विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। एशियन विकास बैंक की सहायता प्राप्त परियोजना के तहत


चिंतपूर्णी में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से गत वर्ष 52 करोड़ रुपये का पर्यटन स्वागत केंद्र (टीआरसी) और पार्किंग परियोजना निर्मित की थी। चिंतपूर्णी देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है और प्रतिवर्ष यहां जिला ऊना में लगभग 16 लाख पर्यटक आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed