{"_id":"5e58c8c18ebc3ec75a0ebce5","slug":"eco-test-tooth-x-ray-anti-rabies-vaccine-closed-in-brd-medical-college-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज: इको जांच व दांत का एक्स-रे बंद, एंटी रैबीज वैक्सीन भी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज: इको जांच व दांत का एक्स-रे बंद, एंटी रैबीज वैक्सीन भी खत्म
Fri, 28 Feb 2020 02:51 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा वैक्सीन कक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कई सुविधाओं के ठप हो जाने की वजह से इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इको जांच व दांत का एक्स-रे नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि एक्स-रे के लिए प्रिंटर ही नहीं है। यही नहीं, मेडिकल कॉलेज में एंटी रैबीज वैक्सीन भी पिछले छह माह से खत्म हो गया है।
जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के मरीजों के लिए इको मेडिसिन वार्ड नंबर पांच के बगल में इको जांच सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार और मंगलवार को होती है। बृहस्पतिवार को पिपराइच के सनी व कुशीनगर के रामसमुझ, देवरिया की कलावती देवी आई थीं, लेकिन कमरा बंद पड़ा मिला। वहीं, ओपीडी के कमरा नंबर 19 में एंटी रैबीज वैक्सीन न होने से मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि पिछले छह माह से एंटी रैबीज वैक्सीन मेडिकल कॉलेज में नहीं है। दंत एवं मुख रोग विभाग में पिछले एक साल से आरवीजी (रेडियो विजियोग्रॉफी) एक्स-रे मशीन केवल प्रिंटर न होने की वजह से ठप है। इसकी वजह से ओपीडी में मरीजों के दांतों का एक्स-रे नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया- एंटी रैबीज वैक्सीन का टेंडर हो चुका है। जल्द ही वैक्सीन आ जाएगी। दंत एक्स-रे मशीन के लिए प्रिंटर की खरीदारी जैम पोर्टल से जल्द ही की जाएगी। इको जांच में आ रही समस्याओं को भी जल्द ठीक करा लिया जाएगा।