फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deputy election commissioner vijay kumar dev in lucknow

चुनाव आयोग का शराब और ड्रग्स रोकने के लिए बन रहा एक्शन प्लान

Wed, 21 Sep 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Sep 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
deputy election commissioner vijay kumar dev in lucknow
उप निर्वाचन आयुक्त विजय कुमार देव - फोटो : amar ujala

चुनाव आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त विजय कुमार देव ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में धनबल व बाहुबल  के साथ शराब व ड्रग्स का इस्तेमाल रोकने के लिए चुनाव आयोग ‘एक्शन प्लान’ तैयार करा रहा है। 

विज्ञापन


पिछले विस व लोस चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित करने व अशांति फैलाने वाले उन लोगों की भी रिपोर्ट तैयार हो रही है, जिनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों में सभी स्तर पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की परफॉर्मेंस पर आयोग की नजर है।
यूपी में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे उप निर्वाचन आयुक्त ने मंगलवार को योजना भवन में कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियों की समीक्षा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग धन व बल के साथ शराब आदि का इस्तेमाल रोकने को लेकर एक्शन प्लान तैयार करा रहा है। यह काम एक सेंट्रल एजेंसी को सौंपा गया है। इस तरह के लोगों की गोपनीय सूचनाएं भी एकत्र कराई जा रही हैं। थानेदार से लेकर कप्तान के स्तर से भी ऐसे लोगों की सूची तैयार करने को कहा गया है।

उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियों के बारे में अधिकारियों को निष्पक्ष तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि जिलों के डीएम व पुलिस कप्तानों से भी चर्चा हुई है।

‌न‌िशक्त मतदाताओं पर व‌िशेष फोकस

deputy election commissioner vijay kumar dev in lucknow
उप निर्वाचन आयुक्त विजय कुमार देव - फोटो : amar ujala

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ ‘इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) की ‘फर्स्ट लेवल चेकिंग’ (एफएलसी) शुरू कर दी गई है। हर काम के लिए अलग-अलग ‘फंक्शनल हेड’ बने हैं, जो एडीजी व आईजी स्तर के हैं। यही अधिकारी जिला व प्रदेश स्तर पर चल रही तैयारियों पर नोडल अधिकारी के रूप में नजर रखेंगे।

उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इस बार निशक्त मतदाताओं को बूथ पर विशेष सहूलियत देने को लेकर आयोग का फोकस रहेगा। इसके तहत अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस श्रेणी के मतदाताओं को चिह्नित कर उनका पंजीकरण किया जाए। इसके लिए मतदान कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

आयोग का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान से वंचित न रहने पाए। इसके लिए मतदाता पुनरीक्षण के दौरान यह व्यवस्था हो रही है कि सूची में नाम जुड़ने व कटने की सूचना संबंधित मतदाता को एसएमस के जरिए उपलब्ध हो सके। इससे संबधित सूचना मतदाताओं को आयोग के वेबसाइट पर भी मिलेगी।

तीन साल से एक स्थान पर जमे अधिकारियों के तबादले से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आयोग इसका बारीकी से परीक्षण करा रहा है। जल्द ही ऐसे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed