हिमाचल के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री नर्सरी कक्षाएं चलाने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिला और प्री नर्सरी कक्षाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाने की मांग की।
सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में प्री नर्सरी कक्षाएं शुरू करना तर्कसंगत नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा, आंगनबाड़ी यूनियन अध्यक्षा खिमी भंडारी, महासचिव राजकुमारी, सुमित्रा, वीना, नीलम और सरोज शामिल रहे।
आंगनबाड़ी यूनियन अध्यक्ष खिमी भंडारी और महासचिव राजकुमारी ने मंत्री से प्राइमरी स्कूलों में प्री नर्सरी लागू करने के संदर्भ में उचित निर्णय लेने की मांग की। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पहले ही पूरे वर्ष के लिए हर महीने का प्री नर्सरी पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है।
ऐसे में प्री नर्सरी को आंगनबाड़ी से हटाकर प्राइमरी स्कूलों के पास देना तर्कसंगत नहीं है। प्राइमरी स्कूलों में पहले ही अध्यापकों की कमी है। प्री नर्सरी को उनके हवाले करने से अध्यापकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा व शिक्षा की गुणवत्ता गिरेगी।
उधर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यूनियन को आश्वासन दिया कि आंगनबाड़ी की प्री नर्सरी की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय एवं विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व विभाग की संयुक्त बैठक की जाएगी तथा इस मुद्दे का समाधान किया जाएगा। प्री नर्सरी को आंगनबाड़ी के सहयोग से ही चलाया जाएगा।