{"_id":"5745a1284f1c1bae70691c7e","slug":"delhi-cm-arvinder-kejriwal-meeting-with-ranjit-singh-dhandriyawale-in-patiala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में ढंडरियावाले से मिले केजरीवाल, कई मुद्दों पर बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में ढंडरियावाले से मिले केजरीवाल, कई मुद्दों पर बातचीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Thu, 26 May 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
संत रंजीत सिंह ढंडरियावाले से मुलाकात करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले से बंद कमरे में मुलाकात की। पटियाला-संगरूर रोड पर गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में संत से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने मीडिया कर्मियों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया और उनके सवालों के जवाब दिए बगैर चलते बने।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे केजरीवाल पटियाला-संगरूर रोड पर गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार पहुंचे। उनके साथ आप लीडर एचएस फुलका, पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, दुर्गेश पाठक, कर्णवीर सिंह टिवाना आदि मौजूद रहे। इस मौके पर करीब आधे घंटे तक केजरीवाल ने बंद कमरे में संत ढडरियांवाले से मुलाकात की।
केजरीवाल के दौरे संबंधी आप की मीडिया टीम ने मंगलवार को विभिन्न चैनलों व अखबारों के नुमाइंदों को जानकारी देकर उन्हें इसे कवर करने के लिए बुलाया था। लेकिन संत ढडरियांवाले से मीटिंग के बाद केजरीवाल पुलिस व अपने सुरक्षा कर्मियों के घेरे में मीडिया कर्मियों को नजरअंदाज करते हुए अपनी गाड़ी में बैठकर चलते बने।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए मीडिया कर्मियों ने केजरीवाल से बाबा ढडरियांवाले पर हमले व आज की मुलाकात के बारे में सवाल पूछकर उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की लेकिन केजरीवाल ने पूरी तरह से मौन धारण रखा। माना जा रहा है कि केजरीवाल ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब के धार्मिक मुद्दे पर बोलने से गुरेज किया।

विभिन्न पार्टियों के नेताओं की तरह ही मिलने आए थे केजरीवाल
संत रंजीत सिंह ढंडरियावाले से मुलाकात करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले से जब पूछा गया कि बंद कमरे में उनकी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कैसे रही और क्या बातचीत हुई, तो उन्होंने कहा कि लुधियाना हमले के बाद से जिस तरह से विभिन्न पार्टियों के नेताओं उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं, वैसे ही आज केजरीवाल आए थे।
महिला पत्रकार ने बदसलूकी के लगाए आरोप
इस मौके पर एक लोकल चैनल की महिला पत्रकार ने केजरीवाल के समर्थकों पर उसके साथ बदसलूकी करने के आरोप लगाए। इस महिला पत्रकार ने जब संत ढडरियांवाले से मुलाकात के बाद केजरीवाल से बात करनी चाही, तो इस कोशिश के दौरान केजरीवाल के समर्थकों की भीड़ में वह केजरीवाल की गाड़ी तक घसीटी गई और आगे उसका पैर भी केजरीवाल की गाड़ी के टायर के नीचे आ गया। लेकिन केजरीवाल ने महिला पत्रकार की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।
संत ढडरियांवाले ने मांगी माफी
संत ढडरियांवाले ने इस मौके पर महिला पत्रकार के साथ आप समर्थकों द्वारा की गई बदसलूकी के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मीडिया वालों को इस संबंधी आप नेताओं से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए।