फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   death of a young man due to current villagers ruckus in sonebhadra

Sonebhadra: दरवाजे में उतरे करंट से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, क्या हैं मांगे ?

Sat, 27 Aug 2022 04:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 27 Aug 2022 04:36 PM IST
सार

सोनभद्र में शुक्रवार की रात एक मकान में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन
death of a young man due to current villagers ruckus in sonebhadra
चक्काजाम करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के पन्नूगंज थाना अंतर्गत रामगढ़ कस्बे में शुक्रवार की रात एक मकान में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शनिवार की सुबह शव सड़क पर रखकर रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण बिजली विभाग को घटना के लिए दोषी बताते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा और अफसरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


रामगढ़ कस्बे में नहर के पास सुरेंद्र मोदनवाल का मकान-दुकान है। शुक्रवार की रात सुरेंद्र का पुत्र रवि उर्फ विक्की (25) दुकान बंद करने के बाद घर में लगा लोहे का दरवाजा बंद कर रहा था। इस दौरान वह दरवाजे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

 

आनन फानन परिजन उसे करंट से छुड़ाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में परिजन शव लेकर घर आ गए। सुबह करीब सात बजे रामगढ़ कस्बे में शव को सड़क पर रखकर रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पन्नूगंज एसओ राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन लोग मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed