फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dalai lama said i spread love

चीन क्यों डर रहा है, मैं तो प्रेम बांटता हूं: दलाईलामा

Mon, 20 Mar 2017 07:06 PM IST
पुनीत शर्मा, मथुरा
पुनीत शर्मा, मथुरा Updated Mon, 20 Mar 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
dalai lama said i spread love
दलाईलामा - फोटो : अमर उजाला
तिब्बती धर्मगुुरु दलाईलामा ने कहा कि वह प्रेम बांट रहे हैं। भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। लोग एक-दूसरे का दर्द समझें, इसके लिए करुणा का पाठ पढ़ाते हैं। अगर इन सबसे चीन को खतरा है तो मैं क्या कर सकता हूं। अरुणाचल प्रदेश में सद्भावना का संदेश लेकर जाऊंगा। अगर चीन को डर लग रहा है तो अपने अधिकारी साथ में भेज दे। वह भी देख लेंगे कि मैं लोगों को क्या पढ़ा रहा हूं। 
विज्ञापन


धर्मगुरु सोमवार को महावन स्थित रमणरेती आश्रम पहुंचे। जब उनकी अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर चीन द्वारा की जा रहीं आपत्तियों के संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि अरुणाचल में बड़ी संख्या में बौद्ध रहते हैं। वह उनका सम्मान करते हैं। धार्मिक उद्देश्य से अरुणाचल जा रहे हैं। सद्भावना का संदेश दूंगा। लेकिन अगर इस यात्रा से चीन को कोई परेशानी है तो वह अपने अफसरों का एक दल उनके साथ भेज सकता है।
विज्ञापन


यह अफसर भी जान लेंगे कि वह क्या पढ़ा रहे हैं। उनका कहना था कि वह भला किसे क्या नुकसान पहुंचा सकते हैं। पाक अधिकृत कश्मीर में बढ़ते चीन के दखल पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भारत को अपना रुख साफ करना चाहिए। शांति के लिए कभी प्रयास बंद नहीं करने चाहिए। बौद्ध धर्मगुरु ने यह भी कहा कि भारत को वन इंडिया पालिसी पर काम करना चाहिए।    
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे विश्व की समस्या बना आतंकवाद
दलाईलामा ने कहा कि आज आतंकवाद पूरे विश्व की समस्या बन गया है। इससे मुकाबला करने को सभी को एकजुट होना होगा। एक मंच पर आकर विरोध दर्ज कराना होगा। इससे विश्व की शांति को बड़ा खतरा भी हो सकता है। परमाणु बम तक लड़ाई पहुंच रही है। इससे मानव को बड़ा खतरा हो सकता है। लिहाजा जल्द ही इस बारे में सभी को विचार करना चाहिए। शांति के लिए सभी मिल कर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed