फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dacoit terror at hardoi

हरदाेर्ई में डकैतों का अांतक, बीती रात में दाे बड़ी वारदात काे दिया अंजाम

Sun, 30 Jul 2017 09:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
dacoit terror at hardoi
डेमो

यूपी में डकैतों का अातंक थमने का नाम ही नही ले रहा है। अाएे दिन डकैती की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस का जीना बेहाल कर दिया है। बेखाैफ डकैतों ने हरदोई के संडीला में बीती रात दो घरों में असलहों के दम पर परिवार काे बंधक बनाकर लाखों रुपए के जेवर व नकदी लूट ली। एक ही रात में और एक ही इलाके में हुई इन दो बड़ी लूट की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

विज्ञापन

dacoit terror at hardoi
महिला चोरी की वारदात की जानकारी देते हुए

संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे में बीती रात अाधा दर्जन से अधिक डकैताों ने मानस नगर निवासी डाकपाल नत्था राम के घर दावा बाोल दिया। घर में माौजुद सभी परिजानों को बंधक बना कर लूटपाट की। 

जानकारी के मुताबिक बीती रात 12 बजे घर में घुसे 9 बदमाशों ने उनके अलावा चार पुत्रों, तीन पुत्रियों समेत सभी परिजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद सेफ की चाबी छीन ली। सेफ में रखे दो लाख रुपये नगद और तकरीबन 4 लाख रुपये के जेवर बदमाश लूट ले गए। बदमाश घर में दीवार फांद कर घुसे। बदमाशों ने असलहों के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर अलमारी व बक्सों का ताला तोड़ा और 2 लाख रुपए नकद व 4 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

dacoit terror at hardoi
डेमो

वहीं लूटपाट की दूसरी घटना कस्बे से 1 किमी दूर आलमपुर गांव निवासी सुरेश के यहां हुई। घर के बाहर सो रहे सुरेश से असलहे के बल पर घर का ताला खुलवाया और परिजनों को बंधक बनाकर 50 हजार नकद व 6 लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए। हालांकि दोनों घटनाओं में फोन पर सूचना मिलते ही पुलिस और घटना की जानकारी पाकर एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर जायजा लिया।

दोनों घटनाओं में दिलचस्प बात यह हैं कि डकैतों ने किसी से मारपीट नहीं की, परिवार वालों से पूछताछ के दौरान उनकी भाषा स्थानीय लोगों से मिलती-जुलती प्रतीत हो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस की निष्क्रियता के कारण जिले में एक सप्ताह में यह लूटपाट की पांचवी वारदात हैं। पुलिस महज घटना स्थलों का ही निरीक्षण कर पा रही हैं। बेखाैफ डकैताें ने एक ही रात में दाे बड़ी घटना काे अंजाम दिया है। 

विज्ञापन

dacoit terror at hardoi
police
मौके पर पहुंची पुलिस, कहा करेंगे कार्रवाई
गैंग ने घर वालों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। हलांकि असलहे की नोक पर बदमाशों ने घर के लॉकर की चाभी छुन्नू से ले ली और आसानी से घटना को अंजाम देकर गांव से चम्पत हो निकले। यहां भी तकरीबन दो लाख की लूट को बदमाशों ने अंजाम दिया। मामले से दोनों घरों के पीड़ितों ने अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और कहा है कि कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed