फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   congress haryana president statement on BJP government

भाजपा सत्ता के नशे में चूर, नहीं दिख रहा जनता का दर्द: तंवर

Thu, 21 Apr 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 21 Apr 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
congress haryana president statement on BJP government
अशोक तंवर, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : amar ujala

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सत्ता के नशे में चूर है। उसे पीड़ित और जनता का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई क्षति को भाजपा सरकार 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक बता रही थी, लेकिन जब मुआवजा देने की बारी आयी तो सत्तारूढ़ दल 500 करोड़ रुपये का नुकसान बता रहा है। लेकिन अब तक 500 करोड़ में से भी महज 50 करोड़ मुआवजा राशि ही जारी की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पीड़ितों को जल्द मुआवजा राशि जारी करें।

विज्ञापन


अशोक तंवर बुधवार को पंचकूला के रेडबिशप में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अंबाला में भाजपा के एक विधायक द्वारा मीडिया कर्मी से की गई बदसलूकी पर भी सवाल उठाये। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल दिखी है। जनता में भाजपा सरकार की अब तक की कार्यशैली के प्रति खासा गुस्सा है।
विज्ञापन


तंवर बोले की प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज दिखाई नहीं देती और बेरोजगारों को रोजगार देने के मामले में सरकार एकदम विफल साबित हुई है। लोग विकास के लिए एक बार फिर कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस की प्रदेश महासचिव मनवीर कौर गिल, कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, प्रदेश सचिव सुरेश ढांडा, राजेश अंबरसर, सुखविंद्र सिंह जैलदार, कपूर सिंह, राकेश सौंधी व तरसेम गर्ग के अलावा अन्य कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा नेता संजीव भारद्वाज कांग्रेस में शामिल 
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का काफिला बढ़ रहा है। दूसरे दलों के नेता पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को पंचकूला में बसपा नेता संजीव भारद्वाज कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान मिलेगा। गौरतलब है कि 2009 में भारद्वाज बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। 


एक मई को करनाल में कांग्रेस की रैली
इस मौके पर तंवर ने एक मई को करनाल में होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस डा. बीआर अंबेडकर की 125 वीं जयंती को डा. अंबेडकर वर्ष के रुप में मनाने जा रही है, जिसका समापन बड़ी रैली के रुप में एक मई को करनाल में होगा। इस रैली में प्रदेश और केंद्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed