{"_id":"5dd6b4d18ebc3e54b36af1b5","slug":"complaint-in-police-station-for-second-marriage-in-bilariyaganj-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: दूल्हा बनकर करने चला था दूसरी मैरिज, अब जिससे शादी की उसने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: दूल्हा बनकर करने चला था दूसरी मैरिज, अब जिससे शादी की उसने खोली पोल
Thu, 21 Nov 2019 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 21 Nov 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सजी-धजी दुल्हन अपनी बरात का इंतजार कर रही थी, लेकिन न दूल्हा आया और न ही बरात। बैंड-बाजों की धुन का दुल्हन और उसके पिता क्षुब्ध रह गए, जब पता चला कि दूल्हा पक्ष ने बरात लाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को बारात आने वाली थी। इसी दौरान पता चला कि लड़के ने पहले ही शादी कर ली है। लड़की के पिता ने बिलरियागंज थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लड़की के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी सिधारी थाना क्षेत्र के गांव में की थी। 31 मई 2018 को गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। 12 दिसंबर 2018 को वरक्षा और तिलक हुआ था। 21 नवंबर को बारात आनी थी।
विज्ञापन
इसी बीच 20 नवंबर बुधवार को एक युवती ने लड़की के पिता को आकर बताया कि उसकी लड़के से कोर्ट मैरिज हो चुकी है। शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। लड़की के पिता ने बिलरियागंज थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।