फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   coffee with captain, captain amrinder singh, punjab congress, punjab assembly election

कॉफी विद कैप्टन: दूसरे चरण में और मुखर होगी पंजाब कांग्रेस

Thu, 28 Apr 2016 03:18 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
coffee with captain, captain amrinder singh, punjab congress, punjab assembly election
प्रशांत किशोर - फोटो : फाइल फोटो
मास्टर स्ट्रेटेजिस्ट प्रशांत किशोर की टीम ने अब कॉफी विद कैप्टन के दूसरे चरण की तैयारी की है। कॉफी विद कैप्टन में प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह स्टूडेंट्स से रू-ब-रू हुए थे। अब दूसरे चरण में वह समाज के सात दूसरे वर्गों के लोगों से मुखातिब होंगे। उसी स्टाइल में सवाल और जवाब होंगे।
विज्ञापन


प्रशांत की आई-पैक की टीम ने पंजाब के चार प्रमुख शहरों में कॉफी विद कैप्टन का आयोजन किया था, जिसमें कैप्टन सीधे स्टूडेंट्स से रू-ब-रू हुए। उन्होंने स्टूडेंट्स के सवालों का जवाब दिया। कई स्टूडेंट्स ने तो बेहद तीखे सवाल किए, पर कैप्टन ने उनका सामना किया।
विज्ञापन


इसी दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जीरकपुर में पंजाब के ढाई हजार कांग्रेसियों केसाथ मीटिंग की। आई-पैक का मानना है कि इन दोनों कार्यक्रमों का फीडबैक काफी पॉजिटिव रहा है। कांग्रेस केपक्ष में माहौल बनने लगा है। पिछले एक हफ्ते में ही तीन-चार सौ लोगों ने विभिन्न माध्यमों से संपर्क करके कहा है कि वे इस मुहिम से जुड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आई-पैक इस मोमेंटम को कमजोर नहीं करना चाहती है, इसलिए प्रशांत ने कॉफी विद कैप्टन का दूसरा चरण प्लान कर लिया है। इसमें कैप्टन अमरिंदर पंजाब के सात अलग-अलगत वर्गों के लोगों के साथ रू-ब-रू होंगे, जिनमें किसान, कारोबारी, मुलाजिम, टीचर, उद्यमी, एनजीओ व सेल्फ हेल्प ग्रुप और महिलाएं आदि शामिल हैं। 

जून में शुरू होगा और अक्तूबर में खत्‍म होगा

coffee with captain, captain amrinder singh, punjab congress, punjab assembly election
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : amarujala
कॉफी विद कैप्टन के स्टाइल में ही कैप्टन सीधे लोगों के सवालों का सामना करेंगे, मौके पर ही उनका जवाब देंगे। यह कैंपेन जून में शुरू होगी और अक्तूबर तक खत्म होगी। इसके तहत पूरे पंजाब में 80 सेशन आयोजित करने की योजना है। कैंपेन का सारा खाका तैयार हो चुका है। सिर्फ नाम को लेकर असमंजस है।

कॉफी विद कैप्टन सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए थी और शहरों में आयोजित की गई थी। इसलिए यह स्लोगन कामयाब रहा था, लेकिन किसानों या दूसरे वर्गों केसाथ बातचीत में यह स्लोगन नहीं चल सकता। आई-पैक की टीम चार-पांच नामों पर मंथन कर रही है। जल्द ही उनके फाइनल होने के साथ कैंपेन मैटीरियल डिजाइन करने का काम शुरू हो जाएगा।

घर-घर की जाएगी कैप्टन की ब्रांडिंग
आई-पैक ने पंजाब केघर-घर में कैप्टन अमरिंदर सिंह की ब्रांडिंग की योजना बनाई है, जिसके लिए आई-पैक की कोर टीम के 100 लोगों ने चंडीगढ़ में डेरा डाल दिया है। ये सभी हर विधानसभा हलके में अपनी लोकल टीम बनाएंगे। ये टीमें हर घर में दस्तक देकर लोगों से फीडबैक लेंगी, उन्हें कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करेंगी।

आई-पैक ने बिहार विधानसभा चुनाव में एक खास कैलेंडर तैयार किया था, जिसमें सीएम नीतीश कुमार की तसवीर थी। लोगों ने उसे घरों में लगाया। पंजाब में भी ऐसा ही कोई मैटीरियल प्लान किया जा रहा है, जिसमें कैप्टन की तसवीर हो, जिसे लोग आसानी से घरों में लगा सकें। यह आई-पैक की ऑन-ग्राउंड कैंपेन होगी, जोकि 10-15 दिनों में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed