{"_id":"56e62c044f1c1b62538b4569","slug":"cm-virbhadra-singh-hits-out-at-bcci-secretary-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग के लिए एचपीसीए पहले, राष्ट्र अंत में: वीरभद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग के लिए एचपीसीए पहले, राष्ट्र अंत में: वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 14 Mar 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी राष्ट्रीयता और देश प्रेम को बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर के सामने सिद्ध करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा को बचकाना करार देते हुए कहा कि अच्छा होता- अनुराग पाकिस्तानी झंडा भी उठाते।
विज्ञापन
सीएम ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि अनुराग के लिए एचपीसीए सबसे पहले, परिवार दूसरे और राष्ट्र अंतिम स्थान पर है। धर्मशाला से भारत-पाक मैच शिफ्ट होने पर सीएम ने कहा कि अनुराग को प्रदेश सरकार पर दोष देने से बजाय पूर्व सैनिकों की भावनाओं को समझना चाहिए। एचपीसीए अनुराग के लिए पैसा कमाने वाली कंपनी है।
विज्ञापन
इससे हुए घाटे को वे अपना व्यक्तिगत घाटा मान रहे हैं। सीएम ने फिर दोहराया कि उन्होंने भारत-पाक के बीच मैच के लिए कभी मना नहीं किया। मैच कोलकाता शिफ्ट करने का फैसला आईसीसी और बीसीसीआई का था। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। सरकार ने सिर्फ भारत-पाक मैच का विरोध करने वालों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस चलाने से मना किया था।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने भी भारत-पाक मैच न करवाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी राकेश पठानिया भी मैच के खिलाफ थे। कारगिल युद्ध के नायक सौरभ कालिया और विक्रम बतरा के अभिभावकों ने भी इसका विरोध किया था।