फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh at Brahman Kalyan Board Meeting.

ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक में सीएम ने की 4 बड़ी घोषणाएं

Sat, 21 Jan 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 21 Jan 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh at Brahman Kalyan Board Meeting.

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में जमा एक और दो कक्षाओं में संस्कृत विषय शुरू करने पर सरकार विचार करेगी। यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक में कही। उन्होंने बोर्ड सदस्यों की मांग पर आश्वासन दिया कि संस्कृत भाषा को सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्तर पर आरंभ किया जाएगा।

विज्ञापन


अभी दसवीं तक संस्कृत पढ़ाई जाती है। दूसरी घोषणा के तहत सीएम ने कहा कि सूबे में परशुराम भवनों के निर्माण के लिए ब्राह्मण समुदाय को एक रुपये की लीज पर जमीन दी जाएगी। सभी जिला उपायुक्तों को जिला स्तर पर जमीन आवंटित करने के निर्देश दिए। जमीन का चयन समुदाय के सदस्य करेंगे।
विज्ञापन


तीसरी घोषणा: उन्होंने अधिकारियों को सूबे के बड़े मंदिरों में पुस्तकालय स्थापित करने के भी निर्देश दिए, जिससे अनुसंधानकर्ताओं को लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्व. पंडित संतराम पर आधारित त्रिलोक सूर्यवंशी की ‘साधारण में असाधारण’ शीर्षक वाली पुस्तक का विमोचन भी किया। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि सभी सदस्य अपनी मांगों को सुझाव सहित तैयार रखें, ताकि सार्थक निर्णय सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. धनीराम शांडिल, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, मुख्य संसदीय सचिव आईडी लखनपाल, विधायक संजय रतन, मुख्य सचिव वीसी फारका, मुख्य सचिव जीएडी डॉ. अश्वनी शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर, आरडी धीमान, पूर्व विधायक बाबूराम गौतम और तिलक राज शर्मा आदि मौजूद रहे।
 
सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज का होगा अधिग्रहण

बैठक में बोर्ड सदस्य पं. पवन कुमार ने सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज चंबा के सरकारीकरण का मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज का सरकार की ओर से अधिग्रहण करने का एलान किया। कॉलेज का भव्य भवन बनाया जाएगा।

इन मसलों पर भी हुआ मंथन

CM Virbhadra Singh at Brahman Kalyan Board Meeting.

- आर्थिक रूप से पिछड़े ब्राह्मणों को आरक्षण का प्रावधान करना।
- ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के हर सदस्य को पहचान पत्र जारी करना।
- मंदिर भूमि का मालिकाना हक वापस करना
- ब्राह्मण समुदाय की मंदिर प्रबंधन में भागीदारी
- विभिन्न मंदिरों में पुस्तकालय स्थापित करना
- संस्कृत महाविद्यालय और अकादमी खोलना
-  गौसदनों के लिए उपयुक्त धनराशि उपलब्ध करवाना
- बंदरों और अन्य जंगली जानवरों का उत्पात रोकने को कदम उठाना
- आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण परिवारों को 4 प्रतिशत दर पर ऋण उपलब्ध करवाना
- कर्मकांड और ज्योतिष का प्रशिक्षण भी प्रदान करना
- पुराने नाहरसिंह मंदिर की मरम्मत
- विभिन्न शक्तिपीठों के लिए शक्ति कल्याण बोर्ड का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed